जाह्नवी कपूर की होने वाली सास स्मृति शिंदे का है महाराष्ट्र के पूर्व सीएम से नाता 
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर की होने वाली सास स्मृति शिंदे का है महाराष्ट्र के पूर्व सीएम से नाता ! एक बेटा एक्टर तो दूसरा है बिजनेसमैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अंबानी की शादी हो या दिवाली जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखाई देती है। इतना ही नहीं जाह्नवी शिखर के परिवार के काफी क्लोज हैं।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर साल 2025 में शिखर पहाड़िया के साथ शादी कर सकती हैं। ऐसे में आज हम जानते हैं कि जाह्नवी कपूर की होने वाली सास स्मृति शिंदे कौन हैं। जाह्नवी कपूर की सास स्मृति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी है। स्मृति शिंदे ने दिग्गज बिजनेसमैन संजय पहाड़िया से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बात स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया का तलाक हो गया।

स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के दो बेटे हैं, एक शिखर और दूसरा बेटा वीर पहाड़िया है। स्मृति और संजय ने तलाक के बाद भी साथ में अपने बच्चों की परवरिश की हैं। शिखर अपने पिता संजय पहाड़िया का बिजनेस संभालते थे। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। साल 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

वीर पहाड़िया वरुण धवन की फिल्म भेड़िया में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान भी हैं। कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सारा अली खान वीर पहाड़िया के साथ डांस कर रही थी। यह वीडियो फिल्म के एक गाना का था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें