जाह्नवी कपूर ने वडोदरा एक्सीडेंट केस पर दिया रिएक्शन, गुस्से में नजर आई एक्ट्रेस  
मनोरंजन

Janhvi Kapoor: वडोदरा एक्सीडेंट केस में उबला जाह्नवी कपूर का खून, ऐसा करके कोई बच कैसे सकता है!

Janhvi Kapoor On Vadodara Accident Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने गुजरात के वडोदरा एक्सीडेंट मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया है और सवाल पूछा है कि इस तरह की हरकत करने के बाद आरोपी कैसे बच जाते हैं।

अनिल सिंह

Janhvi Kapoor Angry On Vadodara Accident Case: वडोदरा एक्सीडेंट केस को लेकर जाह्नवी कपूर बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा की है और सवाल पूछा है कि इस तरह की हरकत करने वाले बच कैसे जाते हैं। यह भयावह है और क्रोध जनक है, वडोदरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 साल के एक लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया ने नशे की हालत में अपनी कार से मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी इस एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हादसे के वक्त भांग के नशे में धुत था, यह घटना होली वाली रात की है।

13 मार्च को हुई इस घटना पर जाह्नवी कपूर ने अपना तीखा रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा, यह भयावह और क्रोधजनक है, मुझे इससे तकलीफ होती है कि इस तरह की हरकत करके कोई बच कैसे सकता है। चाहे वह नशे में हो या नहीं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर का गुस्सा बड़ौदा एक्सीडेंट मामले में देखने को मिला है। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय इंस्टाग्राम पर रखती हैं।

कौन है रक्षित चौरसिया

रक्षित चौरसियावडोदरा में रहकर कानून की पढाई कर रहा है। वह वडोदरा के एक पीजी में रहता है। पुलिस के मुताबिक वो मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है। रक्षित के पिता वाराणसी के एक बड़े बिजनेसमैन है जिनके रसूख का फायदा एक बार पहले भी रक्षित उठा चुका है। पुलिस के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय आरोपी शराब के नशे में था। वह वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहा है.एक्सीडेंट के वक्त उसका एक दोस्त भी उसके साथ गाड़ी में मौजूद था।

जाह्नवी कपूर के काम की अगर बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में देवरा पार्ट वन नाम की फिल्म में नजर आई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उससे पहले वह उलझ नाम की फिल्म में आई थी उसने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। अब दर्शक परम सुंदरी फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक