AR Rahman: 58 साल के एआर रहमान को सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती ऑस्कर विजेता संगीतकार

AR Rahman Hospitalized After Chest Pain: 58 साल के संगीतकार एआर रहमान को सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस समय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 
AR Rahman Hospitalized After Chest Pain
अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए एआर रहमान, सीने में अचानक उठा तेज दर्द
Published on
Updated on

AR Rahman Hospitalized After Chest Pain: भारत के मशहूर संगीतकार और पूर्व ऑस्कर विजेता एआर रहमान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इस समय अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों की निगरानी में हैं। कुछ समय पहले ही वह अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हुए हैं और कुछ समय पहले ही सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थी। एआर रहमान 58 साल के हो गए हैं और हमेशा काम में व्यस्त रहते हैं।

एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो की स्वास्थ्य की अगर बात करें तो कुछ दिनों पहले उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद सायरा बानो की तरफ से एक बयान जारी करके एआर रहमान को मुश्किल घड़ी में उनके साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया गया था। एआर रहमान चिकित्सकों की निगरानी में हैं, लेकिन उनके बारे में स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, बताया जा रहा है कि अचानक सीने में दर्द उठने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उपचार ले रहे हैं।

एआर रहमान के प्रशंसकों को जैसे ही उनकी बिगड़ते स्वास्थ्य की खबर मिली। फैंस अपने चहिते संगीतकार के लिए दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एआर रहमान के जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है। एआर रहमान के काम की अगर बात करें तो वह स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए ऑस्कर अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने छावा फिल्म में अपना संगीत दिया है। इस फिल्म के संगीत को काफी पसंद किया गया। एआर रहमान बेहतरीन संगीत देने के लिए पहचाने जाते हैं। इतना ही नहीं वह लाइव परफॉर्मेंस भी देते हैं। संगीतकार होने के साथ-साथ वह एक अच्छे सिंगर भी हैं। वह हमेशा ही लाइफ कंसर्ट्स में बिजी रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com