जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया खुली सड़क एक दूसरे का हाथ पकडे कैमरे में हुए कैद  
मनोरंजन

खुली सड़क एक दूसरे का हाथ पकड़े कैमरे में कैद हुए जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग की खबर हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया। लंदन से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और बॉलीवुड में स्काई फोर्स नाम की फिल्म से डेब्यू कर चुके एक्टर शिखर पहाड़िया इस समय लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के डेटिंग की खबर हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच दोनों का वीडियो जब वायरल हुआ तो यूजर्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर का यह वीडियो लंदन की एक सड़क से वायरल हुआ है। दोनों खुली सड़क पर बिंदास चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं इन दोनों के साथ खुशी कपूर भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का यह वीडियो वायरल हुआ, लोग इस पर रिएक्ट करने लगे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए प्यारभरे अंदाज में नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, इस तरह की आजादी भारत में सिलेब्रिटीज को नहीं मिल सकती वह कभी भी खुली सड़क पर एक आम आदमी की तरह नहीं घूम सकते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लाख छुपा लो लेकिन कैमरे की नजर से जाह्नवी और शिखर छिप नहीं सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विदेश जाकर खुले सड़क पर घूमते हैं और देश में इन्हें सिक्योरिटी चाहिए।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जाह्नवी और शिखर के इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहा है। शिखर पहाड़िया के काम की अगर बात करें तो उन्होंने स्काई फोर्स नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं जाह्नवी कपूर ने अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी की शूटिंग कम्प्लीट कर ली है और जल्दी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटने वाली हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें