Vijay Jana Nayagan Collection Day 4: सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ और टिकट विंडो पर नोटों की बारिश, कुछ ऐसा ही नजारा इस वक्त थलापति विजय की नई फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है। लंबा इंतजार और सेंसर बोर्ड के साथ चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब विजय की पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' बड़े पर्दे पर उतरी, तो इसने कमाई के सारे पुराने आंकड़े तोड़ कर रख दिए।
बीती 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'जन नायकन' ने महज 4 दिनों के अंदर ही अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है। 'जन नायकन' ने अपने प्रदर्शन के पहले ही दिन से शानदार रफ्तार पकड़ ली थी। पहले दिन विजय के स्टारडम के दम पर फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया। लेकिन वीकडे होने के कारण दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 21.15 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म रिलीजिंग के पहले दिन पहले दिन विजय फिल्म 'जन नायकन' ने 42.70 करोड़ रुपये की कमाई की। लेकिन दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 21.15 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म रिलीजिंग के तीसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 28.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं रविवार यानी चौथे दिन फिल्म ने लगभग 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही देश भर में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
'जन नायकन' को लेकर दर्शकों की दीवानगी केवल साउथ इंडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी इसे भरपूर प्यार मिल रहा है। 'जन नायकन' ने अपनी मूल भाषा तमिल में सबसे अधिक 25.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसके अलावा हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी थलापति विजय की पॉपुलेरिटी का असर साफ दिखाई दिया, जहां फिल्म ने 2.97 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तेलुगु क्षेत्रों से फिल्म ने 1.09 करोड़ रुपये बटोरे।
ये भी पढ़ें: Abhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
'जन नायकन' केवल मारधाड़ और राजनीतिक खींचतान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक कहानी पिरोई गई है। कहानी का फोकस पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्री कोंडन है, जो जेल में बंद रहने के बावजूद एक दिवंगत जेल अधिकारी की बेटी के सेना में शामिल होने के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाता है।
इस दौरान उसका सामना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले खूंखार अपराधी जॉन हिमलर से होता है। एक्शन, भावना और सामाजिक संदेश के इसी बैलेंस के कारण दर्शक इस फिल्म से गहराई से जुड़ रहे हैं।