ऋतिक रोशन और रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रजनीकांत की जेलर 2 में ग्रे शेड में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, बॉडी डबल के विजुअल ने फैंस की बढ़ाई उत्सुकता

Jailer 2 Hrithik Roshan Cameo: रजनीकांत की जेलर 2 में ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उनके बॉडी डबल ने एक विजुअल शेयर किया है, जिसके बाद ऋतिक के किरदार को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Jialer 2 Role Update: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में कई बड़े सितारों के कैमियो की चर्चा है, जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक का चेहरा या उनका किरदार साफ तौर पर नजर नहीं आया, जिसके बाद उनके रोल को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। अब ऋतिक के बॉडी डबल ने एक तस्वीर शेयर कर इस मिस्ट्री को और दिलचस्प बना दिया है।

ऋतिक रोशन के बॉडी डबल मंसूर अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से जुड़ा एक विजुअल शेयर किया है। तस्वीर में एक शख्स का बैक नजर आ रहा है और लोकेशन भी कुछ हद तक वैसी ही दिखाई दे रही है, जैसी 'जेलर 2' के ट्रेलर में देखने को मिली थी। मंसूर ने तस्वीर के साथ कोई जानकारी या कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन पीछे से नजर आ रहा शख्स ऋतिक रोशन जैसा दिखाई दे रहा है।

ग्रे शेड में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन

फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का किरदार ग्रे शेड वाला हो सकता है। हालांकि, उनके रोल को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेलर में एक शख्स को जेल के अंदर कुर्सी पर बैठे हुए भी देखा गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मंसूर अली खान इससे पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में ऋतिक रोशन के बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुके हैं।

मेकर्स कब खोलेंगे ऋतिक रोशन के रोल का राज

अब फैंस की नजर इस बात पर है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ऋतिक रोशन का फाइनल लुक और किरदार रिवील करते हैं या फिर उनकी एंट्री को पूरी तरह सरप्राइज बनाए रखते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस उनके कैमियो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

शाहरुख खान के कैमियो की चर्चा

फिल्म में बड़े सितारों की मौजूदगी को देखते हुए इसे रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा कई बड़े कैमियो की चर्चा है। पहले शाहरुख खान के कैमियो की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अब ऋतिक की मौजूदगी को लेकर उत्सुकता सबसे ज्यादा बढ़ गई है।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई