फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए शाहरुख खान, जल्द स्वस्थ होने की जताई उम्मीद

Shah Rukh Khan Reaction: फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार पर हमले की घटना के बाद शाहरुख खान ने उनकी बहादुरी की तारीफ की। शाहरुख ने स्मित को साहस का उदाहरण बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Smit Machchhar And Shah Rukh Khan
पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और शाहरुख खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Reaction On Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुई गंभीर घटना के बाद भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हालात संभालने की कोशिश की और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।

इस घटना के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना की है। अब अभिनेता शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है। शाहरुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन स्मित के लिए लिखा कि मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बने रहना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाकर यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना आसान नहीं होता। अभिनेता ने यह भी कहा कि देश को उन पर गर्व है।

सलमान खान समेत कई सितारों ने किया सलाम

शाहरुख खान से पहले सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें सलाम किया था। इसके अलावा परेश रावल, संजय दत्त, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना और अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी पायलट के साहस की सराहना की है। परेश रावल ने इस घटना पर नाना पाटेकर की फिल्म के चर्चित संवाद का इस्तेमाल करते हुए प्रतिक्रिया दी थी, जबकि सलमान खान ने कैप्टन स्मित के साथ भविष्य में उड़ान भरने की इच्छा भी जताई।

Smit Machchhar And Shah Rukh Khan
भूतनी का बदला की शूटिंग के दौरान संजना पांडेय के कपड़ों में लगी आग, क्रू की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अब कैसी है कैप्टन स्मित की हालत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में घायल होने के बाद कैप्टन स्मित मच्छार का पहले सऊदी अरब के तबूक में इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें अबूधाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्पताल से कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बात की थी। घटना की जांच जारी है। संयुक्त अरब अमीरात ने इसे आतंकवादी प्रयास के तौर पर वर्णित किया है, जबकि हमले के मकसद को लेकर जांच एजेंसियां अभी जानकारी जुटा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com