प्रियंका चोपड़ा से ऋतिक रोशन तक, कभी 25 तो कभी 50 रुपये थी पहली कमाई, आज करोड़ों की फीस लेते हैं ये सितारे

Bollywood Stars First Salary: बॉलीवुड के कई सितारों की पहली कमाई आज की फीस के मुकाबले बेहद कम थी। ऋतिक रोशन को 100, शाहरुख खान को 50, अमिताभ बच्चन को 500 और इरफान खान को 25 रुपये मिले थे।
Bollywood Stars First Salary
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Shah Rukh Khan First Salary
शाहरुख खान की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपये बताई जाती है। उन्होंने दिल्ली में पंकज उधास के गजल शो में वालंटियर का काम किया था। पहली कमाई से उन्होंने ट्रेन से आगरा जाने का प्लान बनाया। वहां उन्होंने ताजमहल देखा और लैला चेरी ड्रिंक भी पी। आज शाहरुख खान दुनिया के मशहूर सितारों में गिने जाते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar First Salary
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बैंकॉक में शेफ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वहां 1500 रुपये महीने मिलते थे। इसके बाद अक्षय ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आज वह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra First Salary
प्रियंका चोपड़ा की पहली कमाई 5000 रुपये बताई जाती है। उन्होंने भी अपनी पहली कमाई का चेक अपनी मां को दिया था। कहा जाता है कि उनकी मां ने वह चेक आज तक संभालकर रखा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan First Salary
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 1000 रुपए सैलरी के मिले थे। आमिर ने भी अपनी पहली सैलरी अपनी मां को दी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan First Salary
ऋतिक रोशन की पहली कमाई महज 100 रुपये थी। उन्हें यह रकम फिल्म ‘आशा’ में बाल कलाकार बनने पर मिली थी। कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपनी पहली कमाई से ऋतिक ने एक टॉय ट्रेन खरीदी थी। आज वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt First film Salary
आलिया भट्ट को पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए 15 लाख रुपये मिले थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की कमाई अपनी मां को सौंप दी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Irrfan Khan First Salary
इरफान खान की पहली कमाई 25 रुपये थी। उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर यह रकम कमाई थी। इरफान अपनी कमाई से साइकिल खरीदने के लिए पैसे बचाते थे। आगे चलकर उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई। आज भी उनके अभिनय और फिल्मों को याद किया जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan First Salary
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में आने से पहले कलकत्ता की एक शिपिंग कंपनी में नौकरी करते थे। आपको जानकर हैरत होगी कि बिग बी जो आज किसी भी फिल्म में काम करने के लिए एक मोटी रकम लेते हैं उन्हें उस समय महज 500 रुपए महीना सैलरी मिला करती थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com