काम्या पंजाबी ने बताया मेरे लिए पहनावा नहीं परंपरा है साड़ी 
मनोरंजन

मेरे लिए पहनावा नहीं परंपरा है साड़ी, 'इश्क़ जबरिया' की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने किया खुलासा

काम्या पंजाबी ने बताया, "मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: साड़ी केवल एक वेशभूषा नहीं है, यह परंपरा, खूबसूरती और गरिमा का प्रतीक है। सन नियो के लोकप्रिय शो 'इश्क़ जबरिया' में बोल्ड और आकर्षक मोहिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साड़ियों के प्रति अपने गहरे जुड़ाव और इसे अपनी पहचान का हिस्सा बनाने के बारे में खुलकर बात की।

काम्या पंजाबी ने बताया, "मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। वे मेरी साड़ी के स्टाइल, अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन, साड़ी पहनने के तरीके और यहां तक कि मेरे हेयरबन के लिए इस्तेमाल किए गए पिन्स तक को लोग सराहते हैं। उनकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है और यही मुझे हर बार साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करती है।"

काम्या ने आगे कहा, "साड़ी पहनना मेरे लिए खुद को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का जरिया बन गया है। यह कमाल की बात है कि एक साधारण साड़ी अनजान लोगों के बीच भी चर्चा का विषय  हो सकती है और यादें बना सकती है। जो तारीफ मुझे मिलती है, वह मुझे नए-नए स्टाइल्स को एक्सप्लोर करने और इस खूबसूरत परंपरा को और गहराई से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।"

'इश्क़ जबरिया' में काम्या मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो आदित्य (लक्षय खुराना द्वारा अभिनीत किरदार) की चाची हैं। यह शो गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है, जो बड़े सपने देखती है और प्यार व आत्म-खोज के रास्ते में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करती है। देखिए 'इश्क़ जबरिया' शो हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट