असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बने ईशान खट्टर 
मनोरंजन

Birthday Special Story: असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो बने ईशान खट्टर, धड़क से मिली पहचान

Ishaan Khatter ने बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया और उड़ता पंजाब में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे। 2017 में बियॉन्ड द क्लाउड्स से बतौर लीड डेब्यू किया, जबकि 2018 की धड़क से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

सोनाली झा

Ishaan Khatter Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर आज अपने अभिनय, डांस और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। भले ही उन्होंने कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन हर प्रोजेक्ट में अपनी मेहनत और ऊर्जा से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। 1 नवंबर 1995 को मुंबई में जन्मे ईशान, एक्ट्रेस नीलिमा अजीम और एक्टर राजेश खट्टर के बेटे हैं। वहीं, सुपरस्टार शाहिद कपूर उनके सौतेले भाई हैं।

ईशान ने महज 10 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रख लिया था। उनकी पहली झलक 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर बाल कलाकार देखने को मिली। हालांकि शुरुआत में उन्होंने अभिनय से ज्यादा फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझने पर ध्यान दिया। ‘धड़क’ में रोमांटिक हीरो बनने से पहले ईशान ने पर्दे के पीछे भी काम किया।

धड़क से मिली पहचान

ईशान खट्टर ने साल 2016 में अभिषेक चौबे की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद 2017 में निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। फिल्म ने उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। 2018 में ईशान को बॉलीवुड में असली पहचान मिली जब वे जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘धड़क’ में नजर आए। मराठी फिल्म ‘सैराट’ के इस हिंदी रीमेक में उनकी केमिस्ट्री और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

ईशान खट्टर का करियर

इसके बाद ईशान ने मीरा नायर की वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ में काम किया, जिसमें उन्होंने विक्रम सेठ के उपन्यास पर आधारित भूमिका निभाई। फिर वे अनन्या पांडे के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आए, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। इसके अलावा, उन्होंने कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हॉरर-कॉमेडी ‘फोन भूत’ में दर्शकों को हंसाया।

हॉलीवुड की ओर कदम

ईशान ने 2024 में नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल सीरीज ‘The Perfect Couple’ में काम किया, जिसमें उनके साथ निकोल किडमैन जैसी दिग्गज एक्ट्रेस थीं। इस सीरीज से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इसके बाद 2025 में उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जिसने उन्हें एक ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। आज ईशान खट्टर न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज