आमिर खान-आइरा के वीडियो ने यूजर्स को किया हैरान, बेटी को रोता देख चिंतित हुए फैंस  
मनोरंजन

Ira Khan: नई मम्मी आने से पहले बाप-बेटी में अनबन! आमिर खान-आइरा के वीडियो पर यूजर्स का अंदाजा

Ira Khan Crying In Video: आमिर खान से मिलने पहुंची बेटी आइरा खान जाते वक्त रोते हुए नजर आ रही है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अनिल सिंह

Ira Khan Crying In Video: आमिर खान इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। जिस वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने गौरी को मीडिया से मिलवाते हुए बताया कि उनके इस रिलेशनशिप से उनका परिवार खुश है। उनके बच्चे को भी इस रिलेशनशिप के बारे में बताया गया है और परिवार ने गौरी का स्वागत भी किया। लेकिन इसी बीच आमिर खान और बेटी आइरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो रोते हुए नजर आ रही हैं, वीडियो देख यूजर्स हैरान हो गए हैं और अब सोशल मीडिया पर यह अंदाजा लगा रहे हैं कि नई मम्मी के आने के पहले बाप-बेटी में अनबन हो गई है।

सोशल मीडिया पर आमिर खान और आइरा खान का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स आइरा के प्राइवेसी की अपील भी लोगों से कर रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं आइरा खान के रोने वाले इस वीडियो पर फैंस काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स आइरा खान के इस बर्ताव को आमिर खान के नई रिलेशनशिप के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। आइरा गुस्सा क्यों कर रही इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइरा खान आमिर खान को उंगली दिखाते हुए कुछ बता रही हैं और वह वहां से फिर चली जाती हैं लेकिन वह कार में बैठकर रोने लगती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहा है बल्कि इस वीडियो पर लोग तेजी से चर्चा भी कर रहे हैं।

आइरा खान 17 मार्च को अपने पिता आमिर खान से मिलने उनके घर पहुंची थी, आमिर खान आइरा के घर से जाते समय उन्हें छोड़ने के लिए बाहर तक आए। इसी दौरान वहां मौजूद कैमरामैन साथियों ने दोनों के वीडियो को शूट कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आमिर खान के काम की अगर बात करें तो वह जल्द ही सितारे जमीन पर फिल्म के साथ दर्शकों के बीच होंगे और वह अब फिल्मों को लेकर बेहद एक्टिव हो गए हैं। आने वाले वक्त में उनकी कई फिल्में दर्शकों को देखने मिलेंगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत