राघव जुयाल और समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड हुआ लीक? मुनव्वर फारूकी और राघव जुयाल की एंट्री से मचा बवाल

India's Got Latent New Episode: समय रैना का फेमस कॉमेडी टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का आने वाला एपिसोड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस एपिसोड में मुनव्वर फारुकी और राघव जुयाल बतौर जज नजर आए।

यति सिंह

India's Got Latent New Episode Leak: डिजिटल दुनिया में धूम मचा रहा स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में है। आधिकारिक तौर पर स्ट्रीम होने से पहले ही इस शो का नया और एपिसोड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लीक हुए इस वीडियो के क्लिप्स तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' के इस अनरीलीज्ड एपिसोड में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और डांसर-एक्टर राघव जुयाल जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। लीक हुए वीडियो में दोनों जजों का मजेदार अंदाज और प्रतिभागियों के साथ उनकी तीखी-मीठी बातचीत साफ देखी जा सकती है।

लीक क्लिप्स में दिखा जजों का बेबाक अंदाज

सोशल मीडिया पर सामने आई इस झलक में शो का माहौल बेहद मनोरंजक नजर आ रहा है। मुनव्वर फारुकी अपनी हाजिरजवाबी और तीखे तंज से प्रतिभागियों को हंसाते दिख रहे हैं, तो वहीं राघव जुयाल अपनी सिग्नेचर कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग से मंच पर रंग जमा रहे हैं।

हमेशा की तरह 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के होस्ट समय रैना भी माहौल को हल्का-फुल्का और मजेदार बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्टेज पर एक प्रतियोगी की परफॉर्मेंस के दौरान जजों के रिएक्शंस और उनका आपस में मजाक उड़ाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

दर्शकों के बीच शो को लेकर बढ़ी उत्सुकता

समय रैना का 'इंडियाज गॉट लैटेंट' इंटरनेट पर अपनी तरह का अनोखा फॉर्मेट लेकर आया है, जहां देश भर से छुपी हुई प्रतिभाएं अपना टैलेंट दिखाने आती हैं। जजों का अनफिल्टर्ड अंदाज और बेबाक कमेंट्स ही इस शो की सबसे बड़ी खासियत माने जाते हैं।

यही वजह है कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एपिसोड के लीक होते ही फैंस के बीच इसे पूरा देखने की होड़ मच गई है। मुनव्वर और राघव जुआल की जोड़ी को एक साथ जजिंग पैनल पर देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

मेकर्स की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एपिसोड के पाइरेसी का शिकार होने के बावजूद मेकर्स या समय रैना की तरफ से इस पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। मनोरंजन जगत में किसी डिजिटल शो का इस तरह अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर आ जाना एक गंभीर मुद्दा है।

आमतौर पर लीक हुई समय रैना के शो की क्लिप्स को हटाने के लिए मेकर्स कॉपीराइट स्ट्राइक का सहारा लेते हैं। अब देखना यह होगा कि शो की प्रोडक्शन टीम इस कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए क्या कदम उठाती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच