ज्योतिर्मयी नायक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)  
मनोरंजन

इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास

Indian Idol 16 Winner: इंडियन आइडल 16 की विजेता ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में पांच फाइनलिस्ट्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ उन्हें ₹20 लाख की प्राइज मनी मिला।

सोनाली झा

Indian Idol 16 Winner Jyotirmayee Nayak: सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। महीनों तक चले कड़े मुकाबले और दमदार प्रस्तुतियों के बाद ओडिशा की प्रतिभाशाली गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता बनने के साथ ज्योतिर्मयी को चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और सोनी टीवी की ओर से एक विशेष सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला, जिसके तहत वह चैनल के म्यूजिक कॉन्सर्ट्स का हिस्सा बनेंगी।

ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में ज्योतिर्मयी ने 'सैयां ओ सैयां' गीत पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनकी सुरीली आवाज और आत्मविश्वास से भरी परफॉर्मेंस ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे सीजन में उन्होंने लगातार अपनी गायकी से सभी को प्रभावित किया और हर सप्ताह खुद को एक मजबूत दावेदार साबित किया।

कैंसर मरीजों को देती थीं म्यूजिक थेरेपी

ज्योतिर्मयी नायक की कहानी केवल एक सिंगर की सफलता तक सीमित नहीं है। इंडियन आइडल में आने से पहले वह कैंसर मरीजों के बीच जाकर गीत गाती थीं और संगीत के जरिए उन्हें मानसिक सुकून देने का प्रयास करती थीं। उनकी इसी संवेदनशील सोच ने उन्हें लोगों के बीच अलग पहचान दिलाई। आज उसी आवाज ने उन्हें देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो का विजेता बना दिया। ट्रॉफी हाथ में लेते ही ज्योतिर्मयी की आंखें खुशी से नम हो गईं।

ज्योतिर्मयी नायक ने जाहिर की खुशी

खिताब जीतने के बाद ज्योतिर्मयी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन से लेकर ट्रॉफी जीतने तक का यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे वोट देकर यहां तक पहुंचाया। मैं आगे भी ऐसा संगीत बनाना चाहती हूं जो लोगों के दिलों को छू सके।

सितारों से सजी रही फिनाले नाइट

'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन और संगीत से भरपूर रहा। शो के जज श्रेया घोषाल और बादशाह के अलावा उषा उत्थुप, उदित नारायण, कुमार सानू, पापोन, शहनाज़ गिल और उर्मिला मातोंडकर जैसे कई सितारे भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और विजेता ज्योतिर्मयी नायक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम