अनुपम खेर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Independence Day 2026: अनुपम खेर बोले- ‘भारत से सिर्फ 8 साल छोटा हूं’, तिरंगा देखकर हो जाती हैं आंखें नम

Anupam Kher: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनुपम खेर ने भारत के साथ अपने जीवन के रिश्ते को याद किया। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने देश को बदलते देखा है और तिरंगा देखकर आज भी उनकी आंखें नम हो जाती है।

अपूर्वा नायक

Anupam Kher Independence Day 2026: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया जा रहा है।इस खास मौके पर देशवासी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी स्वतंत्रता दिवस पर एक भावुक वीडियो साझा किया है। हाथ में तिरंगा लिए अभिनेता ने भारत और अपनी जिंदगी के बीच के खास रिश्ते को याद किया।

अनुपम खेर ने वीडियो में बताया कि वह अपने देश से केवल आठ साल छोटे हैं। भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, जबकि उनका जन्म 1955 में हुआ। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत और वह दोनों साथ-साथ बड़े हुए हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने देश को समय के साथ बदलते और आगे बढ़ते देखा है।

पिता और दादा से सुनी आजादी की कहानी

अभिनेता ने कहा कि आजादी के समय वह मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां अपने पिता और दादाजी से सुनी हैं। उन्हें इस बात का अहसास है कि देश को आजाद कराने के लिए कितने वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा और लोगों ने कितने बलिदान दिए।

15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं

अनुपम खेर ने स्वतंत्रता दिवस को सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख मानने से अलग बताया। उनके मुताबिक, 15 अगस्त के पीछे संघर्ष, दर्द और बलिदान की लंबी कहानी है। उन्होंने कहा कि जब वह तिरंगे को लहराते हुए देखते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

आज की युवा पीढ़ी के लिए आजादी का मतलब अलग

अनुपम खेर ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी एक स्वतंत्र देश में पैदा हुई है। उन्होंने आजादी हासिल करने के पीछे हुआ संघर्ष प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा। इसलिए नई पीढ़ी के लिए स्वतंत्रता का अनुभव और भावना पिछली पीढ़ियों से अलग हो सकती है।

तिरंगा मेरे घर में नहीं, दिल में भी रहता है

वीडियो के अंत में अनुपम खेर ने कहा कि भारत ने उन्हें मान, सम्मान और सबसे बढ़कर पहचान दी है। उन्होंने तिरंगे को अपना गर्व बताते हुए कहा कि वह सिर्फ उनके घर में नहीं, बल्कि उनके दिल में भी रहता है। तिरंगा लहराता है तो उनके अंदर का भारत भी गर्व से खड़ा हो जाता है।

सोशल मीडिया पर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अनुपम खेर ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत की विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग भाषाएं, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएं होने के बावजूद भारतीय एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उनके मुताबिक, यही विविधता भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती और ताकत है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें