इलियाना डिक्रूज (सौजन्य: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इलियाना डिक्रूज का बर्फी के बाद शुरू हुआ था डाउनफॉल, इस वजह से डूबा करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को हुआ था। इस साल इलियाना डिक्रूज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को हुआ था। इस साल इलियाना डिक्रूज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई तेलुगु फिल्म देवदासु से की थी। इसके बाद लगातार इलियाना ने कई फिल्मों में काम किया। तेलुगु के बाद इलियाना ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा।

साउथ इंडियन फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार होने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया और यहां भी इलियाना की खूब चर्चा हुई। इलियाना ने साल 2012 में फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में इलियाना के साथ प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों द्वारा को पसंद किया गया था।

बर्फी के लिए इलियाना को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फीमेल का अवार्ड भी मिला था। हालांकि, बर्फी के वजह से एक बहुत बड़ी गलतफहमी पैदा हो गई थी। साउथ सिनेमा के डायरेक्टर प्रोड्यूसर को लगा कि अब इलियाना सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही करेगी। इस वजह से उन्हें साउथ में फिल्में मिलना कम हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि इसका मतलब कोई बदलाव नहीं था।

इलियाना ने बताया था कि मैं एक हिंदी फिल्म कर रही थी, क्योंकि मुझे बर्फी की कहानी पसंद आई थी। मैंने सोचा कि यह एक सबसे हटके फिल्म थी और मैंने वाकई कभी ऐसी भूमिका नहीं निभाई थी और मुझे नहीं पता था कि मुझे दोबारा ऐसा करने का मौका मिलेगा। फिल्म बर्फी करने के बाद लोगों को लगा कि वह अब बॉलीवुड में शिफ्ट हो रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें साउथ से फिल्में नहीं मिल रही थीं।

इलियाना ने आगे बताया था कि उन्हें इंडस्ट्री में उनका हक नहीं मिला था। तमाम बढ़िया किरदार के बावजूद उन्हें नोटिस नहीं किया जा रहा था। बर्फी के बाद एक्ट्रेस का डाउनफॉल शुरू हो गया था। इलियाना आखिरी बार विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म दो और दो प्यार में दिखाई दी थी। मार्च में इलियाना रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म तेरा क्या होगा लवली में दिखाई दी थी।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा