ऋतिक रोशन और सबा आजाद (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

क्या ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हो गया ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर दिखा एक्टर का अकाउंट

Hrithik Roshan Saba Azad Breakup: ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की चर्चा के बीच Raya प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।

अपूर्वा नायक

Hrithik Roshan Saba Azad Breakup Rumors: कहो ना प्यार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन इस समय सुर्खियों में है। दरअसल ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले ऋतिक और सबा के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी किसी के भी पास नहीं है। गौरतलब है कि एक डेटिंग ऐप राया पर ऋतिक के नाम का अकाउंट स्पॉट हुआ है, जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रही ऋतिक की प्रोफाइल

पहले डेटिंग ऐप से अब सोशल नेटवर्किंग ऐप में कंवर्ट होने वाले ऐप राया से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में एक प्रोफाइल नजर आ रही है, जिसमें ऋतिक रोशन की तस्वीर नजर आ रही है। इस फोटो के साथ कैप्शन में एक्टर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर लिखा हुआ है। हालांकि इसके फेक अकाउंट होने की संभावना है।

फैंस का रिएक्शन आ रहा सामने

इस वायरल स्क्रीनशॉट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी वायरल हो रहे है। कुछ लोग इसे ऋतिक और सबा आजाद के ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे है, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग ऋतिक का मजाक भी उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे है कि लगता है ऋतिक दोबारा सिंगर हो गए है।

क्या है सबा और ऋतिक के रिश्ते की कहानी

साल 2014 में ऋतिक ने अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक का फैसला लिया था। जिसके बाद साल 2021 में ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। हालांकि फरवरी 2022 के बाद दोनों को डिनर डेट पर देखे जाने के बाद इनके रिश्ते पर मुहर लग गई थी।

सबा आजाद कौन है?

सबा आजाद एक एक्ट्रेस, थिएटर डायरेक्टर और म्यूजिशियन है। उन्होंने दिल कबड्डी और मुझसे फ्रेंडशिप करोगे जैसी फिल्मों के अलावा कई शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया है। वो साल 2026 में आयी फिल्म बंदर में बॉबी देओल की गर्लफ्रेंड की भूमिका में भी नजर आ चुकी है।

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7