जेठालाल ने बढ़ा दी बाघा भाई की सैलरी, तन्मय वेकरिया ने खरीदी नई BMW, परिवार के साथ किया खास सेलिब्रेशन

Taarak Mehta Ka Oolta Chashma के बाघा यानी तन्मय वेकरिया ने करीब 65 लाख रुपये की BMW X1 खरीदी है। अभिनेता परिवार के साथ कार की डिलीवरी लेने पहुंचे और खास अंदाज में जश्न मनाया।
Taarak Mehta Bagha Tanmay Vekaria
तन्मय वकारिया(सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Taarak Mehta Bagha Tanmay Vekaria: सोनी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकरिया के घर खुशियों का माहौल है। तन्मय ने हाल ही में एक लग्जरी एसयूवी खरीदी है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बीएमडब्ल्यू एक्स1 मॉडल की कार ली है, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। तन्मय को अपने पूरे परिवार के साथ शोरूम में नई कार की डिलीवरी लेते हुए देखा गया। तन्मय की इस नई खरीद पर लोग मज़ाकिया अंदाज़ में बधाई देते हुए लिख रहे हैं कि जेठाभाई ने बाघा की सैलरी बढ़ा दी है।

परिवार के साथ शोरूम पहुंचे तन्मय

सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तन्मय वेकरिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघा भाई का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकरिया अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ शोरूम पहुंचकर कार की डिलीवरी लेने पहुंचे है।

माता-पिता को किया याद

नई कार की खुशी के बीच तन्मय अपने माता-पिता को भी याद करना नहीं भूले। वह उनके फोटो अपने साथ लेकर पहुंचे थे। कार की डिलीवरी से पहले उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर शुभ शुरुआत की। इसके बाद परिवार के साथ केक काटकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया।

फैंस ने दी बधाई

तन्मय के नए कार खरीदने के वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि लगता है जेठालाल ने बाघा भाई की सैलरी बढ़ी दी है। वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें नई कार के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सालों से बाघा के किरदार में छाए हैं तन्मय

तन्मय वेकरिया लंबे समय से टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हैं। शो में उनका बाघा का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। शुरुआत में बाघा को कैमियो के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन किरदार को मिली लोकप्रियता के बाद इसे शो में स्थायी भूमिका मिल गई।

Taarak Mehta Bagha Tanmay Vekaria
पहली बार सेना की वर्दी में दिखेंगे गश्मीर महाजनी, 108 बेस हॉस्पिटल उरी में एरिका फर्नांडिज के साथ बनी जोड़ी

असली जिंदगी में बाघा से काफी अलग है तन्मय

तन्मय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब लोग उन्हें उनके असली नाम के बजाय बाघा के नाम से बुलाते हैं तो उन्हें बुरा नहीं लगता। वह इसे दर्शकों का प्यार और अपनी खुशकिस्मती मानते हैं। उनके अनुसार, असल जिंदगी में वह बाघा के किरदार से काफी अलग है। बाघा की बॉडी लैंग्वेज, हेयरस्टाइल और बोलने का अंदाज उनकी वास्तविक शख्सियत से बिल्कुल अलग है। अभिनेता के लिए यही अभिनय की चुनौती और खूबसूरती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com