अस्पताल पहुंचीं सबा आजाद, 14 दिन की बीमारी ने कर दिया कमजोर, गट हेल्थ को लेकर दी चेतावनी

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं। 14 दिनों में उनका 4 किलो वजन कम हो गया और चलना भी मुश्किल हो गया। सबा ने गट हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी।
Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalised Cyclospora infection India Bollywood health Update
सबा आजाद पहुंचीं अस्पताल (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों अपनी खराब तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सबा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस के बीच हड़कंप मच गया।

सबा आजाद ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया कि वह पिछले 14 दिनों से गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि Cyclospora cayetanensis नाम के परजीवी संक्रमण ने उन्हें काफी परेशान कर दिया। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक्ट्रेस ने लिखा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक रहा।

तेजी से घटा वजन, चलने में भी हुई दिक्कत

सबा ने बताया कि वह बेहद हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, घर का खाना खाती हैं और साफ पानी पीती हैं, फिर भी इस संक्रमण का शिकार हो गईं। सबा ने बताया कि बीते 14 दिनों में उनका करीब 4 किलो वजन कम हो गया है। उन्होंने अपनी हालत का जिक्र करते हुए कहा कि वह इतनी कमजोर हो गई थीं कि चलना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने लिखा कि एक दिन मैं जिम में वर्कआउट कर रही थी और अगले ही दिन अपनी ही बॉडी का वजन संभालना मुश्किल हो गया।

गट हेल्थ को लेकर दी खास सलाह

अपनी इस मुश्किल स्थिति के बाद सबा आजाद ने फैंस को हेल्थ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों को अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर सलाद को बेकिंग सोडा या वेजी वॉश से धोकर ही खाना चाहिए। सबा आजाद ने इस दौरान ऋतिक रोशन का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने इस कठिन समय में उनका पूरा साथ दिया।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

एक्ट्रेस ने कहा कि ऋतिक रोशन ने मुश्किल हालात में भी उन्हें हंसाने की कोशिश की, जिससे उन्हें मानसिक तौर पर मजबूती मिली। सबा आजाद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, सबा की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com