ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2  
मनोरंजन

वॉर 2 में साथ लेकिन प्रमोशन में अलग, ऋतिक-जूनियर NTR की दूरी बनी चर्चा का विषय

वॉर 2 में कियारा आडवाणी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ऋतिक बनाम NTR की टक्कर पर्दे पर कैसी धमाल मचाएगी।

सोनाली झा

मुंबई: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले दोनों लीड एक्टर्स को लेकर एक दिलचस्प और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की मार्केटिंग रणनीति कुछ अलग रखी गई है।

यश राज फिल्म्स ने तय किया है कि फिल्म के प्रमोशन्स ऋतिक और जूनियर एनटीआर अलग-अलग करेंगे। यानी दोनों कलाकार किसी भी इंटरव्यू, मीडिया इवेंट या प्रमोशनल वीडियो में एक साथ नजर नहीं आएंगे। इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज से पहले दोनों किसी भी स्टेज पर एक साथ नजर नहीं आएंगे। दर्शक इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को केवल बड़े पर्दे पर ही देख पाएंगे, जहां दोनों को आमने-सामने यानी एक-दूसरे के अपोजिट दिखाया जाएगा।

हालांकि, इस तरह की रणनीति यश राज फिल्म्स के लिए नई नहीं है। जब 'पठान' रिलीज हुई थी, तब भी फिल्म की कास्ट ने मीडिया को इंटरव्यू नहीं दिए थे और प्रचार का तरीका हटकर रखा गया था। 'वॉर 2' के साथ भी यही फॉर्मूला अपनाया गया है, लेकिन इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि कहीं ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच पर्सनल लेवल पर कुछ अनबन तो नहीं?

फिल्म में एक और खास बात यह है कि कियारा आडवाणी भी एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा इस फिल्म में ऐक्शन और स्टंट सीक्वेंसेज़ करती नजर आएंगी, जो उनके अब तक के करियर में एक नया पहलू होगा। जहां ऋतिक इस फिल्म में अपनी सुपरहिट भूमिका को दोहरा रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फैंस के बीच दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल