प्राइम वीडियो पर हाउसफुल 5 होगी रिलीज, जानें कब होगा फिल्म का ओटीटी प्रीमियर  
मनोरंजन

हाउसफुल 5 OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

हाउसफुल 5 के ओटीटी रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, फिलहाल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की यह फिल्म धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।

अनिल सिंह

देशभर के सिने प्रेमी यह जानना चाहते हैं हाउसफुल 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब प्रीमियम होगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की यह फिल्म इस समय सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि जल्दी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जुलाई के फर्स्ट वीक में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। आइए जानते हैं यह किस प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है।

123.telugu.com ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम होगी। फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट्स अमेजॉन प्राइम ने खरीद लिए हैं। मतलब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाउसफुल 5 पहले अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। खबर के मुताबिक इसे जुलाई के पहले ही हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक जानकारी नहीं मिली है।

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 की अगर बात करें तो 6 जून को इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कुल बजट 375 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। वहीं इस फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके एक नहीं दो वर्जन रिलीज किए गए हैं। दोनों ही वर्जन में क्लाइमैक्स अलग-अलग है। फिल्म की पूरी कहानी एक जैसी है बस क्लाइमेक्स में किलर अलग-अलग हैं। अलग-अलग सिनेमाघरों में अलग-अलग वजन के साथ दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। दो क्लाइमैक्स और दो वर्जन होने की वजह से फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, ऐसा कहा जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे