ऑस्कर्स 2026 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Oscars 2026 में ईशान-जाह्नवी की ‘होमबाउंड’ की धमाकेदार एंट्री, रिलीज के पहले ही फिल्म का छाया जादू

Oscars 2026 News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में धमाकेदार एंट्री मिली है और अब यह खबर सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्नेहा मौर्या

Homebound In Oscars 2026: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। कुल 24 दावेदार फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने यह जगह हासिल की है। फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है, जबकि इसे करण जौहर और अदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है।

दरअसल, ऑस्कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा से प्रतिष्ठा का विषय रहा है। अब तक भारत की ओर से 57 फिल्मों को आधिकारिक एंट्री दी जा चुकी है, लेकिन सिर्फ तीन ही फिल्में फाइनल टॉप लिस्ट तक पहुंच पाई हैं  ‘मदर इंडिया’ (1957), ‘सलाम बॉम्बे’ (1988) और ‘लगान’ (2001)। खास बात यह है कि ‘लगान’ आखिरी फिल्म थी जिसे ऑस्कर के टॉप 5 में जगह मिली थी।

साल 2024 में ‘लापता लेडीज’ की हुई थी एंट्री

पिछले साल 2024 में ‘लापता लेडीज’ भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री थी। वहीं 2023 भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवार्ड मिला था। यह पहली बार था जब किसी भारतीय फिल्म ने इस कैटेगरी में जीत दर्ज की।

‘होमबाउंड’ की कहानी द न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख ‘टेकिंग अमृत होम’ से प्रेरित है। यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी को पेश करती है, जो जातिगत भेदभाव और सामाजिक रुढ़ियों से लड़ते हुए अपने सपनों को पूरा करने की राह पर निकलते हैं। फिल्म में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुए प्रवासी मजदूरों के पलायन की झलक भी देखने को मिलती है। इस वजह से यह कहानी दर्शकों से गहरे स्तर पर जुड़ती है।

इंटरनेशनल लेवल पर बनी पहचान

इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही इंटरनेशनल मंचों पर खूब सराहना बटोरी है। ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुआ था, जहां इसे 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसके बाद टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में इसे इंटरनेशनल पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए दूसरा रनर-अप घोषित किया गया और यहां भी फिल्म को खड़े होकर तालियों से सम्मानित किया गया। हालांकि, फिल्म भारत में 26 सितंबर को रिलीज होगी।

ऑस्कर 2026 की उम्मीदें

‘होमबाउंड’ की सफलता ने एक बार फिर उम्मीद जगा दी है कि भारत को ऑस्कर में बड़ा सम्मान मिल सकता है। दमदार स्टारकास्ट, मजबूत निर्देशन और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म अब वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बनने जा रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO