हिना खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Hina Khan ने सास का उड़ाया मजाक, यूजर्स ने दिए रिएक्शन, Video Viral

हिना खान अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सास का मचाक उड़ाती दिख रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Hina Khan Viral Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हिना इन मुश्किल हालातों में भी अपनी लाइफ को मुस्कान के साथ जी रही हैं। उनके इस सफर में उनके लॉन्ग टाइम पार्टनर और अब पति बन चुके रॉकी जायसवाल ने हर कदम पर उनका साथ दिया है।

दरअसल, हिना और रॉकी ने कुछ ही समय पहले बेहद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली है। 4 जून को हुई इस शादी में सिर्फ उनके करीबी परिवारजन मौजूद रहे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें हिना मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। ब्राइडल लुक में हिना बेहद दिलकश लग रही थीं।

हिना खान ने अपनी सासू मां के साथ शेयर किया वीडियो

हालांकि, शादी के बाद हिना खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और शादी से जुड़े मजेदार वीडियो बनाकर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सासू मां को लेकर एक फनी वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया। वीडियो में हिना जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं, जबकि पीछे सोफे पर उनकी सासू मां बैठी हुई हैं। वीडियो पर लिखा था "कुछ नहीं, बस सासू मां ने बोला कि तुम मेरी बेटी जैसी हो।"

इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हिना ज्यादा मत हंसो, सासू मां नाराज हो जाएंगी!" वीडियो की वजह से हिना और उनकी सास की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना अब अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाली हैं। इस शो में कई सेलिब्रिटी कपल्स शामिल होंगे, और फैंस हिना और रॉकी को एक साथ पर्दे पर देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

खास बात ये है कि हिना खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। अब एक नए जीवन अध्याय की शुरुआत करते हुए हिना एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस