- Hindi News »
- Entertainment »
- Hina Khan Told The Cost Of Treatment Not Ambani But The Cost Of Cancer
हिना खान ने बताया इलाज का खर्चा, बोलीं- अंबानी तो नहीं, कैंसर का खर्च…
हिना खान ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की बात साझा की और इलाज की आर्थिक चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं अंबानी नहीं हूं, इलाज महंगा है और आसान नहीं।
- Written By: सोनाली झा

हिना खान ने बताया इलाज का खर्चा
मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और साहसिक जज्बे को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझने की बात सार्वजनिक की, जिसने उनके लाखों चाहने वालों को चौंका दिया। अब हिना ने खुलकर अपने इलाज, आर्थिक दबाव और मानसिक संघर्ष पर बात की है।
हिना खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं अंबानी तो हूं नहीं, ऐसा नहीं है कि मेरे पास बेहिसाब पैसा पड़ा है। हां, मैं खुद की मेहनत से एक फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट महिला जरूर बनी हूं। लेकिन कैंसर जैसी बीमारी का इलाज बहुत खर्चीला होता है, और ये किसी के लिए भी आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक कलाकार के लिए, खासकर टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस के लिए, गुड लुक्स बहुत मायने रखते हैं। कैंसर का इलाज ना सिर्फ शरीर को, बल्कि मानसिक रूप से भी झकझोर देता है।
हिना खान ने आगे बताया कि मैं जिस मीडियम से आती हूं, वहां चेहरा ही आपकी पहचान है। लेकिन बीमारी के साथ काम करते रहना मेरे लिए जरूरी था। मैं रुकती नहीं हूं। हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। दोनों की जोड़ी लंबे वक्त से फैंस के बीच पसंद की जाती रही है। अब ये कपल रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में साथ नजर आने वाला है, जिसे सोनाली बेंद्रे होस्ट करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
ये भी पढ़ें- गोविंदा नहीं, उनके भांजे कृष्णा अभिषेक भी कर चुके हैं भोजपुरी फिल्मों में धमाल
हिना की इस बहादुरी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। वे लगातार अपने कैंसर ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करती हैं, चाहे वो हॉस्पिटल की फोटोज हों या खुद का मोटिवेशनल वीडियो। वह कहती हैं कि ईश्वर बहुत दयालु हैं। मैं ठीक हो जाऊंगी, लेकिन इस सफर ने बहुत कुछ सिखाया है। हिना खान का ये जज्बा उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है जो किसी न किसी बीमारी से लड़ रही हैं और जिंदगी को दोबारा जीने की हिम्मत जुटा रही हैं।
Hina khan told the cost of treatment not ambani but the cost of cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














