आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया ने पहली बार रचा गरबा सॉन्ग ‘जय अम्बे बोल’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखेगा नवरात्रि का रंग

Himesh Reshammiya Garba Song: सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का गरबा सॉन्ग 'जय अम्बे बोल' रिलीज हो चुका है, जिसने नवरात्रि के जश्न को दोगुना कर दिया है।

यति सिंह

Ye Prem Mol Liya Movie Jai Ambe Bol Song Out: फैमिली एंटरटेनमेंट और रिश्तों की खूबसूरत कहानियों के लिए फेमस राजश्री प्रोडक्शंस एक बार फिर दर्शकों के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है। उनकी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'जय अम्बे बोल' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

इस गाने को विशेष रूप से नवरात्रि के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां फिल्म के टाइटल ट्रैक ने दर्शकों को एक भावुक और पारिवारिक माहौल से जोड़ा था, वहीं इस नए ट्रैक ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उमंग से भर दिया है। गरबा की पारंपरिक धुनों और आधुनिक बीट्स का यह मिश्रण संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है

आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी ने बढ़ाया गरबा का रोमांच

यह जोशीला गरबा गाना एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी पर फिल्माया गया है। पर्दे पर दोनों कलाकारों के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री और उनका तालमेल देखते ही बनता है। रंग-बिरंगे पारंपरिक पहनावे, भव्य सेट और शानदार कोरियोग्राफी के साथ तैयार किया गया यह वीडियो दर्शकों को फौरन गरबा फ्लोर की तरफ खींचता है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आया यह गाना इस साल डांडिया रास की रातों में लोगों का पसंदीदा ट्रैक बनने की पूरी काबिलियत रखता है।

हिमेश रेशमिया का पहला गरबा सॉन्ग

अपने दशकों लंबे और सफल करियर में अनगिनत हिट देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने पहली बार कोई पारंपरिक गरबा सॉन्ग कंपोज किया है। उनके इस नए प्रयोग को गायिका श्रेया घोषाल की जादुई आवाज ने और भी खास बना दिया है। मयूर पुरी के लिखे बोल और श्रेया का गायन गाने में एक अनोखा जोश भर देता है।

सूरज बड़जात्या की स्टोरी में संगीत का अहम योगदान

सूरज आर. बड़जात्या के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 'जय अम्बे बोल' गाने ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर बनाई जा रही इस फिल्म में रिश्तों, भावनाओं और भारतीय संस्कृति का असर देखने को मिलेगा।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम