‘भूतनी का भागने न पाए’ गाने ने मचाया धमाल, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर बढ़ा क्रेज

Udta Teer Movie New Song: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' का नया कॉमेडी गाना 'भूतनी का' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है।
Udta Teer Movie New Song
फिल्म 'उड़ता तीर'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ayushmann Khurrana Udta Teer Movie: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने इसका नया और बेहद मजेदार गाना 'भूतनी का' रिलीज कर दिया है।

इस गाने में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया गया है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाना आते ही तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गाने में गायकों की जुगलबंदी ने जमाया रंग

इस एनर्जेटिक और मजेदार ट्रैक को फेमस संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने तैयार किया है। इसके अनोखे और कॉमेडी बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को काका, ट्विंकल अग्रवाल और अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर अपनी आवाज दी है।

संगीतकारों का कहना है कि इसके बोल इतने मनोरंजक थे कि ट्यून तैयार करने में काफी मजा आया। गानों के सुरों और रफ्तार के साथ कई तरह के एक्परीमेंट किए गए हैं ताकि हर पल इसमें एक नया मोड़ नजर आए और सुनने वाले का मूड तरोताजा हो जाए।

गाने के पीछे है फिल्म की दिलचस्प स्टोरी

सिंगर काका ने गाने की रिकॉर्डिंग के अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि इसके बोल सुनते ही उनके मन में फिल्म की कहानी जानने की लालसा पैदा हो गई थी। टीजर देखने के बाद यह साफ होता है कि गाने का हर एक सीन फिल्म के मुख्य प्लॉट से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म की कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पड़ोसी देश में एंटर करता है और अपनी याददाश्त गंवा बैठता है। इसके बाद पैदा होने वाले हालात उसके अपने देश के लिए उड़ता तीर साबित होते दिखते हैं।

Udta Teer Movie New Song
दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में ढाया गदर, रिलीज से 3 दिन पहले बिके 2.20 लाख टिकट, पहले दिन होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे फैंस के रिएक्शन

गाने के वीडियो और इसके फनी मोमेंट्स को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जब गाने में ही इतना सारा पागलपन और कॉमेडी भरी हुई है, तो पूरी फिल्म में कॉमेडी का स्तर क्या होगा।

कई फैंस का मानना है कि इस तरह के मनोरंजक गानों के बल पर मेकर्स दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में जरूर कामयाब होंगे। आकाश कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 'उड़ता तीर' 9 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com