हेमा मालिनी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी पर शेयर की राधा रास बिहारी की झलक, ड्रीम गर्ल की खूबसूरती ने जीता दिल

Hema Malini Radha: जन्माष्टमी पर हेमा मालिनी ने अपने डांस राधा रास बिहारी की झलक शेयर की। वीडियो में वह राधा के रूप में नृत्य करती नजर आईं। ट्रेडिशनल ड्रेस और गहनों में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।

सोनाली झा

Hema Malini Classical Dance: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपने डांस बैले 'राधा रास बिहारी' की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस डांस परफॉर्मेंस में एक्ट्रेस राधा के रूप में नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल ड्रेस, गहनों और शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक मुद्राओं में हेमा मालिनी का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में हेमा मालिनी अपनी नृत्य मंडली के साथ मंच पर प्रस्तुति देती दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य कलाकार कृष्ण की भूमिका में नजर आता है। शास्त्रीय नृत्य के जरिए राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति और समर्पण को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वह अपने डांस बैले 'राधा रास बिहारी' की एक झलक शेयर कर रही हैं। उन्होंने सभी के जीवन में शांति, खुशियां और समृद्धि की कामना करते हुए 'राधे-राधे' और 'जय श्री कृष्ण' लिखा।

राधा रास बिहारी है खास प्रस्तुति

'राधा रास बिहारी' हेमा मालिनी की चर्चित नृत्य प्रस्तुतियों में से एक है। इसमें राधा और कृष्ण के रिश्ते, प्रेम और भक्ति की कहानी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा जाता है। हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई बार इस बैले का मंचन किया है और यह उनके लिए भारतीय संस्कृति व कृष्ण भक्ति से जुड़ा खास सफर है।

पांच साल की उम्र से शुरू किया नृत्य

हेमा मालिनी ने महज पांच साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उनकी मां जया चक्रवर्ती ने बेटी की प्रतिभा को पहचाना और नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें पूरा सहयोग दिया। छोटी उम्र से ही हेमा मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने लगी थीं। भरतनाट्यम के साथ हेमा मालिनी ने कुचिपुड़ी की भी ट्रेनिंग ली। उन्होंने मशहूर गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से प्रशिक्षण हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने ओडिसी नृत्य भी सीखा।

रेखा से भी जुड़ी है दिलचस्प कहानी

हेमा मालिनी की डांस जर्नी का एक दिलचस्प किस्सा अभिनेत्री रेखा से भी जुड़ा है। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब वह चेन्नई में प्रशिक्षण ले रही थीं, तब रेखा भी उन्हीं डांस क्लासेज में आया करती थीं। हेमा के मुताबिक, रेखा बचपन में काफी शरारती थीं और कई बार रिहर्सल के बीच से भाग जाया करती थीं।

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात