टीवी की इस बहु से की गई थी घिनौनी डिमांड 
मनोरंजन

टीवी की इस बहु से की गई थी घिनौनी डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं- बेशर्मी की हदें पार...

टीवी की इस बहु ने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनसे ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज जैसी मांग की गई, जिसे सुनकर वह हैरान हो गईं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे कई बार ऐसा सच छिपा होता है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनसे बेहद घिनौनी डिमांड की गई थी, जिसे सुनकर वो स्तब्ध रह गई थीं।

हेली शाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'गुलाल' से की थी। इसके बाद हेली शाह 'स्वरागिनी' और 'इश्क में मरजावां 2' जैसे शोज में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। हालांकि, हेली लंबे समय तक पर्दे से दूर भी रहीं और अब उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे अपने उसूलों से समझौता नहीं करने की वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स खो दिए।

इंडिया फोरम्स को दिए गए इंटरव्यू में हेली शाह ने बताया कि वह वेब शोज के कुछ ऐसे सीन्स को करने से इंकार कर देती हैं, जिनमें वह असहज महसूस करती हैं। मैं साफ कह देती हूं कि मैं ये नहीं करूंगी और फिर जाहिर है प्रोजेक्ट हाथ से चला जाता है। लेकिन यह मेरी निजी पसंद है। अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को याद करते हुए हेली ने बताया कि उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर मिला था, लेकिन साथ ही एक शर्त रखी गई कि उन्हें एक तय जगह पर आकर मिलने की जरूरत होगी।

हेली शाह ने आगे बताया कि जब उन्होंने इंकार किया तो जवाब आया कि फोन पर भी सब ठीक है, ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज भी चलेगा। हेली ने कहा कि मैं हैरान रह गई कि लोग इतने गिर सकते हैं। मैंने तुरंत वह नंबर ब्लॉक कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी जोड़ा कि इंडस्ट्री में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो बेशर्मी की हदें पार कर जाते हैं, और यह सोचकर दुख होता है कि प्रतिभा को नजरअंदाज कर सिर्फ शर्तों पर ध्यान दिया जाता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें