मिमोह चक्रवर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Vikram Bhatt Haunted 3D Day 8 Collection: बॉक्स ऑफिस पर खराब रिव्यू के बाद भी विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8 दिनों में अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है।

यति सिंह

Haunted 3D Day 8 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों डर का एक नया माहौल देखने को मिल रहा है। फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों में डराने में पूरी तरह कामयाब साबित हुए हैं। महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की हॉरर ड्रामा फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट अपने शुरुआती दिन से ही लगातार बेहतरीन कारोबार कर रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों की तरफ से मिले-जुले और कई खराब रिव्यूज के बावजूद इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ी रुकावट नहीं आई है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही एक बड़ी कमाई अपने नाम कर ली है।

8वें दिन की कमाई में आया बदलाव

रिलीज के पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट के 8वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपने 8वें दिन करीब 50 लाख रुपए का कारोबार किया है।

इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस हॉरर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 19.24 करोड़ रुपए के आकड़े को पार कर चुका है, जो इस श्रेणी की फिल्म के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।

सिनेमाघरों पर फिल्मों की बड़ी टक्कर

बीते हफ्ते 12 जून 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद थे। उस दिन बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 4 बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी थी। इन फिल्मों में कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग से सजी गवर्नर और दिलजीत दोसांझ के साथ वेदांग रैना की मैं वापस आऊंगा जैसी बड़ी फिल्में शामिल थीं।

इन सभी के बीच हॉन्टेड फ्रेंचाइजी की नई फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट भी मैदान में उतरी थी। जहां बाकी तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखीं और लाखों की कमाई में ही सिमट गईं, वहीं इस हॉरर फिल्म ने बाजी मार ली।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट