एक दीवाने की दीवानियत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘दीवानियत’ हिट होते ही बदली हर्षवर्धन राणे की किस्मत, अब एक फिल्म के लिए लेंगे 10 करोड़! KRK का दावा

Harshvardhan Rane Fees: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अब खबर है कि फिल्म की सफलता के बाद एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

स्नेहा मौर्या

Ek Deewane Ki Deewaniyat Starcast Fees: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म न केवल उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई है, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स हासिल कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोमांटिक ड्रामा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 73.45 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है, जबकि फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये था।

दरअसल, फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता ने हर्षवर्धन के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। केआरके (कमाल आर. खान) ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में दावा किया कि फिल्म की सफलता के बाद अब हर्षवर्धन राणे अपनी अगली फिल्मों के लिए 10 करोड़ रुपये फीस मांग रहे हैं। पहले जहां वे करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते थे, वहीं अब उनकी मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

‘थामा’ को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दी कड़ी टक्कर

बता दें, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज 21 अक्टूबर को हुई थी, और यह उसी दिन रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है। शुरुआती दिनों में फिल्म की ओपनिंग कमजोर रही, लेकिन धीरे-धीरे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इसके कलेक्शन में बंपर उछाल आया।

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री और इमोशनल सीन्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जिनकी स्टोरीटेलिंग और म्यूजिक ने भी दर्शकों को बांधे रखा।

‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज के बाद बढ़ीं हर्षवर्धन की फैन फॉलोइंग

‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद से ही हर्षवर्धन की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा देखा गया था। अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सक्सेस ने उनकी पोजीशन को और मजबूत कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बॉलीवुड का "अंडररेटेड रोमांटिक हीरो" कह रहे हैं। फिलहाल हर्षवर्धन राणे के लिए ये साल बेहद खास साबित हो रहा है। जहां एक ओर उनकी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनके करियर का ग्राफ पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा हो गया है।

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज