हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म 'दीवानियत' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस  
मनोरंजन

सनम तेरी कसम की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणे की पुरानी फिल्मों को देख रहे दर्शक, नई का कर रहे इंतजार

हर्षवर्धन राणे के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म दीवानियत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस उनकी पुरानी फिल्मों को भी देख रहे हैं, यह सब कुछ सनम तेरी कसम को मिली सफलता के बाद हुआ है।

अनिल सिंह

Harshvardhan Rane Upcoming Film: साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में जब दोबारा रिलीज हुई तो फिल्म ने एक नया इतिहास बनाया। फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। जिसका फायदा एक्टर हर्षवर्धन राणे हो रहा है। एक्टर के फैंस अब उनकी पुरानी फिल्मों को ढूंढ-ढूंढ कर देख रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी नई अपकमिंग फिल्म दीवानियत का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है। आइए जानते हैं हर्षवर्धन राणे की पुरानी और कितनी फिल्में हैं, इसके अलावा उनकी नई फिल्म कब रिलीज होगी।

हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम के अलावा तीन और फिल्में हैं, जो रिलीज होने के बाद ज्यादा नहीं चली। उनकी वो फिल्में हैं 'तारा वर्सेस बिलाल', 'द मिरांडा ब्रदर्स' और 'दंगा' एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि उनकी इन फिल्मों को भी फायदा होगा। जबकि सोशल मीडिया पर उनके फैंस जो प्रतिक्रिया दे रहे हैं उसे साफ पता चलता है कि उनकी यह तीनों ही फिल्में उनके फैंस ढूंढ-ढूंढ कर देख रहे हैं, जिन प्लेटफार्म पर यह फिल्में उपलब्ध है, वहां उनके व्यूज में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे एक बात साफ हो जाती है कि सनम तेरी कसम को दोबारा रिलीज किए जाने के बाद फिल्म को जो सफलता मिली उसका फायदा एक्टर हर्षवर्धन राणे को मिल रहा है।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम और रिलीज हो चुकी तीन फिल्में इस समय सुर्खियों में आ गई है। लेकिन वह जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आएंगे। सनम तेरी कसम 2 के अलावा वो फिल्म दीवानियत में भी नजर आएंगे। इस फिल्म को मिलाप जावेरी और मुस्ताक शेख ने लिखा है। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। हर्षवर्धन ने इस फिल्म का पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फैंस हर्षवर्धन रहने की फिल्म दीवानियत का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से दी है। उम्मीद है कि आने वाली फिल्म में उन्हें दर्शकों के इस प्यार का फायदा मिल जाएगा।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान