पवन कल्याण का छलका दर्द, बोले 10 रुपए में बिके हैं मेरी फिल्म के टिकट 
मनोरंजन

मेरे पास गुंडे नहीं, हरि हर वीरा मल्लू की रिलीज से पवन कल्याण ने की इंसाफ की बात

Pawan Kalyan अपनी फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने फिल्मों की टिकट प्राइस को लेकर पूर्व सरकार पर निशाना साधा है और कहा मेरी फिल्म के टिकट 10 रुपए में बिके हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू कल रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से ठीक पहले पवन कल्याण ने फिल्म के टिकट प्राइस को लेकर बात की और पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरे एक्टर्स की फिल्मों के टिकट 100 रुपए में बिके, लेकिन उस सरकार के रहते मेरी फिल्मों के टिकट 10 रुपए में बिके हैं। 

पवन कल्याण ने साथ ही यह भी कहा कि यह पैसे की लड़ाई नहीं है, मैं कोई रिकॉर्ड नहीं बनना चाहता बल्कि यह लड़ाई इंसाफ की है। हर किसी को न्याय मिलना चाहिए। आपको बता दें कि फिल्म के बढ़े हुए बजट की वजह से पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू की टिकट की कीमत को बढ़ाया गया है। 

हरि हर वीरा मल्लू को मिलेगी ग्रैंड ओपनिंग 

पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी इसको लेकर तमाम भविष्यवाणियां की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद हरि हर वीर मल्लू पवन कल्याण की पहली फिल्म है, जो रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। एडवांस बुकिंग को मिले अच्छे रिस्पांस की वजह से दावा किया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर नया रिकॉर्ड बना सकती है। 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की बंदर मूवी का TIFF 2025 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

मेरे पास हथियार और गुंडे नहीं हैं 

22 जुलाई की रात पवन कल्याण हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान बोल रहे थे, उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म भीमला नायक के समय उसकी टिकट 10 रुपए में बिकी है, जबकि बाकी कलाकारों के फिल्मों की टिकट 100 रुपए में बिक रही थी, उन्होंने कहा कि यह पैसा और रिकॉर्ड की बात नहीं है, यह न्याय की लड़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने फैंस की बदौलत हूं। मेरी एक फिल्म फ्लॉप हुई तो आपने टिकट की कीमत घटा दी, लेकिन तब भी मेरे फैंस ने मेरा साथ नहीं छोड़ा। मेरे पास ना गुंडे हैं, ना हथियार, सिर्फ मेरे चाहने वाले हैं। 

बातचीत के दौरान पवन कल्याण ने हरि हर वीरा मल्लू के प्रोड्यूसर ए एम रत्नम को सपोर्ट किया, जिन्होंने 5 साल की चुनौतियों के बावजूद फिल्म को पूरा करने का साहस दिखाया। आपको बता दें कि पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू फिल्म एक काल्पनिक किरदार वीरा मल्लू पर आधारित है, जिसने मुगल साम्राज्य के खिलाफ बड़ी चुनौती पेश की थी। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट