विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सहवाग ने मेरा सपना पूरा कर दिया... अब विराट-अनुष्का को फिल्म दिखाना चाहते हैं विशाल चतुर्वेदी

Vishal Chaturvedi Hanuman Ansh Movie: फिल्म हनुमान अंश की सक्सेस के बीच फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इच्छा जताई है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनकी यह फिल्म जरूर देखें।

यति सिंह

Hanuman Ansh Movie: सिनेमाघरों में अपनी सादगी और आध्यात्मिक मुद्दे से कमाल दिखा रही फिल्म हनुमान अंश लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय टीम पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा बिना किसी निमंत्रण के अपने बच्चे के साथ फिल्म देखने और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ करने के बाद अब निर्देशक का हौसला कई गुना बढ़ गया है। सहवाग के इस रिएक्शन से बेहद भावुक हुए फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी एक खास और दिल से जुड़ी ख्वाहिश का खुलासा किया है।

सहवाग के रिएक्शन के बाद अब विराट-अनुष्का से जताई उम्मीद

विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग का फिल्म देखना और उसकी तारीफ करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा रहा है। सहवाग की पॉजिटिव रिएक्शन मिलने के बाद अब उनकी नजरें स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर टिकी हुई हैं। चूंकि विराट और अनुष्का दोनों ही नीम करोली बाबा के प्रति अपार श्रद्धा रखते हैं और अक्सर उनके आश्रम जाते रहते हैं, इसलिए विशाल चतुर्वेदी चाहते हैं कि यह कपल भी बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म का अनुभव जरूर करे।

माउथ पब्लिसिटी के दम पर सिनेमाघरों में मचाया धमाल

7 अगस्त 2026 को बिना किसी बड़े पब्लिसिटी के रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत जगह बनाई है। शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार के बाद दर्शकों की तारीफों के चलते इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया। चौथे हफ्ते के लास्ट तक फिल्म भारत में करीब 85.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते 1.08 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में अकेले 10.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया था।

ग्लोबल मंच पर रिलीज और सीक्वल का हुआ बड़ा ऐलान

फिल्म 'हनुमान अंश' की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने का ऐलान किया है। बता दें कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आधिकारिक तौर पर यह भी पुष्टि कर दी है कि फिल्म का सीक्वल भी जरूर आएगा। शोभिनाव सत्य और विहान शेडगे के एक्टिंग से सजी यह 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म अब अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी अध्यात्म से जोड़ने के लिए तैयार है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग