क्रिकेट से अध्यात्म तक: हनुमान अंश ने छुआ वीरेंद्र सहवाग का दिल, नीम करोली बाबा को याद कर बोले- सीता राम

Virender Sehwag Review: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में 'हनुमान अंश' के बारे में बहुत सकारात्मक राय जाहिर की और इसके प्रति गहरा आध्यात्मिक सम्मान व्यक्त किया। देखें वीडियो
Former Indian cricketer Virender Sehwag has heaped praise on the film 'Hanuman Ansh'.
वीरेंद्र सहवाग रिव्यू वीडियो (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie: कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई अब उसके बजट से कई गुना ज्यादा हो चुकी है।

शुरुआत में इस फिल्म को लेकर खास चर्चा नहीं थी और कम बजट के कारण इसे संभावित फ्लॉप तक माना जा रहा था। लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती चली गई।

वीरेंद्र सहवाग ने जमकर की तारीफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और इसे महाराज जी को बेहद खूबसूरत श्रद्धांजलि बताया। सहवाग ने बताया कि उनके कुछ करीबी लोग नीम करोली बाबा महाराज जी के भक्त हैं।

करीब एक दशक पहले एक दोस्त के जरिए उन्हें महाराज जी के बारे में जानने का मौका मिला। इसके बाद वो उनके जीवन, उनकी लीलाओं और भक्तों के अनुभवों के बारे में पढ़ते और सुनते रहे। सहवाग ने कहा कि महाराज जी का व्यक्तित्व, उनकी करुणा और उनकी कृपा ऐसी चीजें हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बताना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, महाराज जी बिना किसी दिखावे के लोगों को खुद को पहचानने की राह दिखाते थे।

हनुमान अंश के इस सीन ने छू लिया दिल

वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म के एक खास दृश्य का भी जिक्र किया। इस दृश्य में महाराज जी के गले में सांप दिखाई देता है। एक भक्त उन्हें भगवान शिव जैसा बताते हुए कहता है कि वो बेहद भोले और निष्कपट हैं। इसके जवाब में महाराज जी कहते हैं कि असल में भोले तो तुम हो।

इंसान की आंखें वही देखती हैं, जो उसके मन में होता है और मन वही दिखाता है, जो दिल के अंदर छिपा होता है। सहवाग ने कहा कि ऐसे संत सदियों में एक बार आते हैं। महाराज जी को पूरी तरह समझ पाना भले ही मुश्किल हो, लेकिन उनकी एक झलक महसूस की जा सकती है और फिल्म ने यही कोशिश खूबसूरती से की है।

Former Indian cricketer Virender Sehwag has heaped praise on the film 'Hanuman Ansh'.
चाइना मास्टर्स में दांबी श्रीकांत का जलवा, कनाडा के स्टार विक्टर लाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

7 अगस्त को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का 27 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाना इसे बॉक्स ऑफिस की बड़ी सफलता बनाता है।

सहवाग ने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए इसे एक महान संत की असाधारण यात्रा बताया और कहा कि अगर कोई महाराज जी को जानता है, तो उसे यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com