हनुमान अंश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Hanuman Ansh Movie Oscar: 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिर भी ऑस्कर 2026 की एंट्री से चूकी

Hanuman Ansh Oscar Entry: ‘हनुमान अंश’ ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हो गई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया कि टीम छोटी होने और काम के दबाव के चलते 7 सितंबर की ऑस्कर सब्मिशन डेडलाइन मिस हो गई।

सोनाली झा

Hanuman Ansh Oscar 2026 Entry: सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन करने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि, इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म ऑस्कर 2026 की रेस में जगह नहीं बना पाई। अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसके पीछे की वजह बताई है।

प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने हाल ही में ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में फिल्म के ऑस्कर सब्मिशन को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीम समय की कमी के कारण फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट नहीं कर पाई। नम्रता के मुताबिक, फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर थी, लेकिन उनकी टीम इस डेडलाइन को मिस कर गई। उन्होंने कहा कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने को लेकर उन्हें लगातार हजारों फोन आए, लेकिन उस समय उनकी टीम को सब्मिशन की प्रक्रिया और डेडलाइन की जानकारी नहीं थी।

छोटी टीम और काम का ज्यादा दबाव

नम्रता सिंह ने बताया कि फिल्म की टीम बहुत छोटी है और इस समय उनके पास कई काम एक साथ थे। इसी व्यस्तता के चलते ऑस्कर सब्मिशन की तारीख निकल गई। ‘हनुमान अंश’ की असफलता की वजह जूरी का चयन या फिल्म की क्वालिटी नहीं, बल्कि समय पर आधिकारिक सब्मिशन न कर पाना रही। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को फिलहाल तेलुगु भाषा में ही डब किया गया है। टीम आगे इसे दूसरी भाषाओं में पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

200 करोड़ पार पहुंची कमाई

‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में 173.63 करोड़ रुपये नेट और करीब 205.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है। रिलीज के 37वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है। फिल्म की लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने इसे भारतीय सिनेमा की चर्चित भक्ति फिल्मों में शामिल कर दिया है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे