हनुमान अंश की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हनुमान अंश पर टॉक्सिक का नहीं चला असर, फिल्म ने 20वें दिन मचाया तहलका, बजट वसूलने के साथ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Hanuman Ansh Collection: डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वें दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10.08 करोड़ रुपये हो गया है।

सोनाली झा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 20: डिवोशनल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने ऐसा उछाल लिया, जिसने ट्रेड को भी हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि इस दौरान बड़े बजट की फिल्म 'टॉक्सिक' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसका 'हनुमान अंश' के कलेक्शन पर खास असर देखने को नहीं मिला। फिल्म ने 20वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

'हनुमान अंश' ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी गिर गई और इसने महज 40 लाख रुपये कमाए। इस दौरान फिल्म के शोज की संख्या भी कम कर दी गई थी। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली। 15वें दिन फिल्म ने 15 लाख रुपये कमाए। फिल्म ने 16वें दिन कलेक्शन बढ़कर 85 लाख रुपये पहुंच गया।

20 दिन में वसूल किया फिल्म का बजट

17वें दिन 2.2 करोड़ रुपये, 18वें दिन 1.2 करोड़ और 19वें दिन 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 20वें दिन भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने इस दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 10.08 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'हनुमान अंश' करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। ऐसे में फिल्म ने 20 दिनों में अपनी लागत लगभग पूरी तरह वसूल कर ली है और अब यह सेफ जोन में पहुंच गई है। आगे होने वाली कमाई फिल्म के लिए मुनाफा साबित होगी।

टॉक्सिक के बावजूद कायम रहा जलवा

'हनुमान अंश' ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी पर हिंदी भाषा में शानदार प्रदर्शन किया और इस मामले में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस लिस्ट में यश की टॉक्सिक पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने हिंदी में करीब 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है।

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन