पहले दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये भारतीय फिल्में, पुष्पा 2 से टॉक्सिक तक ने रचा इतिहास

Worldwide 100 Crore Opening: भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस क्लब में पुष्पा 2, सालार, और टॉक्सिक समेत कई फिल्में शामिल हैं।
Allu Arjun And Yash film Worldwide Opening
अल्लू अर्जुन और यश(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

100 Crore Opening Indian Movies: भारतीय सिनेमा का दायरा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रह गया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इन फिल्मों ने वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर एक खास क्लब में जगह बनाई है। इस लिस्ट में आरआरआर, बाहुबली 2, केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ हालिया रिलीज टॉक्सिक भी शामिल हो गई है।

पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में तीन बड़े नाम शामिल हैं। पुष्पा 2 करीब ₹265 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबसे आगे है। इसके बाद एसएस राजामौली की आरआरआर ने लगभग ₹223 करोड़ और बाहुबली 2 ने करीब ₹212.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।

150-200 करोड़ रुपये ओपनिंग क्लब

इस क्लब में भी साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिलता है। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी ने करीब ₹171 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने लगभग ₹170 करोड़ और प्रभास की सालार: पार्ट 1- सीजफायर ने करीब ₹162 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Allu Arjun And Yash film Worldwide Opening
कुणाल खेमू की वाइब का नया गाना रातों में आना रिलीज, इस दिन को सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रीति जिंटा की फिल्म

100-150 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत

₹100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली फिल्मों की अगली श्रेणी में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में शामिल हैं। लियो ने करीब ₹148.5 करोड़, जबकि यश की हालिया फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन लगभग ₹140.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं धुरंधर 2 ने करीब ₹138 करोड़ और देवरा: पार्ट 1 ने लगभग ₹136 करोड़ की ओपनिंग की।

इस लिस्ट में आदिपुरुष करीब ₹140 करोड़, शाहरुख खान की जवान लगभग ₹129.6 करोड़, प्रभास की साहो करीब ₹126.3 करोड़, रणबीर कपूर की एनिमल लगभग ₹116 करोड़ और शाहरुख खान की पठान करीब ₹105 करोड़ के साथ शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय फिल्मों का ग्लोबल मार्केट लगातार मजबूत हो रहा है और बड़े सितारों की फिल्मों के लिए पहले दिन ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करना अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क बनता जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com