टॉक्सिक ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, 6 बजे तक 72 करोड़ पार, जानें पहले दिन कितने करोड़ की कर सकती है कमाई

Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने शाम 6 बजे तक फिल्म की कमाई 72 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म के पहले दिन 85-90 करोड़ रुपये की कमाई करने का अनुमान है।
Toxic Box Office Collection Day 1
टॉक्सिक की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत शानदार रहने वाली है। अब शुरुआती आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को लेकर सामने आए आंकड़े काफी दमदार हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन के लिए 18 लाख 48 हजार 67 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई। इससे फिल्म ने ब्लॉक सीटों को छोड़कर करीब 58.27 करोड़ रुपये की प्री-टिकट सेल दर्ज की। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा 73.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शाम 6 बजे तक फिल्म की कमाई 72 करोड़ रुपये के पार पहुंचने की खबर है।

85-90 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग और शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन 85-90 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के हिंदी वर्जन से करीब 35-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, कन्नड़ वर्जन भी मजबूत कमाई कर सकता है। तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से भी फिल्म को करीब 12-15 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

Toxic Box Office Collection Day 1
मोनालिसा का ग्रीन आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

500 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड एक्शन-गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यश डुअल रोल में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com