हनुमान अंश फिल्म सोर्स- फाइल फोटो
मनोरंजन

38वें दिन हनुमान अंश ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

Hanuman Ansh BO Collection: बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार कायम है। 38वें दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268 करोड़ के पार पहुंच गया।

अपूर्वा नायक

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान ने पूरे देश को भक्ति के रंग में डूबो दिया है। रिलीज के 6 हफ्तों के बाद भी ऑडियंस का इस फिल्म को लेकर क्रेज खत्म होते हुए नहीं दिख रहा है।

लगातार 2 हफ्तों तक फिल्म के बजट को पार करने के लिए तरस रही फिल्म हनुमान अंश ने तीसरे हफ्ते में ऐसा जादू चलाया जिसने पूरे देश को हिला दिया। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिलीज के 6 हफ्तों के अंदर ही फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर लिया है।

38वें दिन कमाए 22 करोड़

सैकनिल्क के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 38वें दिन 22.50 करोड़ की कमाई की है। इस दिन फिल्म को 8,902 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 54.0 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 253.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 38वें दिन करीब 5 करोड़ रुपये कमाए। विदेशी बाजार में फिल्म की कुल कमाई 14.50 करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह लक्ष्मण दास की बायोपिक है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। उनके अलावा चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

हनुमान अंश के सामने फीका पड़ा हैवान का जलवा

फिल्म हनुमान अंश के मैजिक के सामने हैवान का असर फीका पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर हनुमान अंश कमाई और प्रॉफिट का रिकॉर्ड तोड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म दर्शकों को तरस रही है। रिलीज के तीसरे ही दिन हैवान फिल्म हनुमान से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। हैवान ने पहले दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था। हैवान फिल्म ने भारत में केवल 7.35 करोड़ का ही नेट कलेक्शन हासिल किया है।

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI