

Uditi Singh Asif Khan Fight: कलर्स टीवी से ओजी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 20 अब दर्शकों के लिए लाइव प्रसारित होने लगा है। बिग बॉस सीजन 20 को एक बार फिर से सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे है।
वीकेंड का वार खत्म होने के बाद बिग बॉस का घर जंग के मैदान में बदल गया है। जहां एक ओर अरिशफा खान और आम्रपाली दुबे की लड़ाई खत्म ही नहीं हुई थी कि वहीं घर में एक और नई लड़ाई शुरू हो गई है। करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में आसिफ फिरदोज खान के साथ झगड़ते हुए दिखायी देगी। हालांकि इस झगड़े के चलते फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलता हुआ नजर आ सकता है।
जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स उदिति सिंह और आसिफ फिरदौज खान को एक दूसरे के साथ लड़ायी करते हुए देखा जा सकता है। उदिति सिंह ने आसिफ खान पर टची होने का गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आयी। इन आरोपों को सुनने के बाद आसिफ खान भी आगबबूला हो गए। जिसके बाद आसिफ ने उदिति पर पर्सनल अटैक करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उदिति ने उन्हें हद में रहने की हिदायद दी।
उदिति सिंह एक्टिंग और मॉडलिंग करियर के चलते चर्चा में रही है। इसके अलावा उदिति सिंह को खास तौर पर करण वाही की एक्स गर्लफ्रैंड के तौर पर जाना जाता है। दोनों कुछ साल पहले रिश्ते में थे। हालांकि साल 2022 में इन दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आ रही थी। इसके अलावा उदिति सिंह की पहचान करीना कपूर की हमशक्ल के तौर पर भी जानी जाती है।
आसिफ फिरदोज खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। उन्हें वेब सीरीज मिर्जापुर में बाबर का रोल निभाते हुए देखा गया था। इसके अलावा वे मशहूर वेब सीरीज पंचायत में दामाद गणेश का रोल निभाने के चलते फेमस हुए थे। आसिफ खान को मुख्य रूप से ओटीटी वेब सीरीज और हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।