हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सहेली के एक्स पति से की थी शादी, अब 3 साल में टूटा हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का रिश्ता

Hansika Motwani Sohael Khaturiya Update: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खतुरिया ने शादी के 3 साल 3 महीने बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बांद्रा कोर्ट में यह फैसला फाइनल हुआ।

सोनाली झा

Hansika Motwani Divorce: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की शादीशुदा जिंदगी अब खत्म हो गई है। खबरों के मुताबिक, हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया ने मुंबई की बांद्रा कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। दोनों की शादी को महज 3 साल 3 महीने ही हुए थे। अचानक सामने आई इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही थीं, जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के जयपुर में बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी काफी चर्चा में रही थी और इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हंसिका की यह पहली शादी थी, जबकि सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले सोहेल की शादी हंसिका की करीबी दोस्त रिंकी बजाज से हुई थी, जिस वजह से यह रिश्ता शुरुआत से ही चर्चा में रहा।

शादी के बाद ही शुरू हो गई थीं परेशानियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। बताया जाता है कि जुलाई 2024 से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे। परिवार के लोगों ने कई बार उनके रिश्ते को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

सोच और लाइफस्टाइल में था बड़ा फर्क

कोर्ट की सुनवाई के दौरान अभिनेत्री के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के शुरुआती समय में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को महसूस हुआ कि उनके स्वभाव, सोच और लाइफस्टाइल में काफी अंतर है। इसी वजह से उनके बीच लगातार झगड़े होने लगे और एक ही छत के नीचे रहना मुश्किल हो गया। अंततः दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

फैंस के लिए बड़ा झटका

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी कभी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक मानी जाती थी। ऐसे में उनके तलाक की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह रिश्ता अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?