फिल्म 'हैवान' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दूसरे दिन भी जारी है कमाई 'हैवान' की रफ्तार, अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक जुटाए 5 करोड़ से ज्यादा

Haiwaan Movie Collection Day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वाली फिल्म 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म गिरावट के बाद भी कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

यति सिंह

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय बाद एक साथ नजर आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मलयालम सिनेमा की हिट फिल्म 'ओप्पम' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन ने यह साफ कर दिया है कि इसे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई

रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोलने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को फिल्म ने देश भर में लगभग 2.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 2 दिनों के अंदर भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 5.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, वीकेंड पर कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शनिवार को ऐसा कोई खास उछाल दर्ज नहीं हुआ।

17 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर लौटी जोड़ी

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी अक्षय कुमार और सैफ अली खान का सालों बाद एक साथ नजर आना है। 'टशन' के लगभग 17 साल बाद दर्शकों को दोनों एक्टर्स को एक साथ देखने का मौका मिला है। इससे पहले दोनों 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'आरजू' और 'तू चोर मैं सिपाही' जैसी फिल्मों में अपनी जोड़ी से धमाल मचा चुके हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और धीमी रफ्तार के कारण यह दर्शकों को पूरी तरह बांधने में सफल नहीं रही है।

थिएटरों में बाकी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' को अकेले रास्ता नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद फिल्मों और खास तौर पर 'मिर्जापुर: द मूवी' का दबदबा बरकरार है, जिससे इस थ्रिलर फिल्म को कड़ी टक्कर देनी पड़ रही है।

शनिवार को थियेटर्स में दर्शकों की उपस्थिति यानी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.77 प्रतिशत के आसपास ही सिमट कर रह गई। अब मेकर्स निगाहें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं, जहां से फिल्म की आगे की राह तय होगी।

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल