कटहल को मिले नेशनल अवॉर्ड पर गुनीत मोंगा और सान्या मल्होत्रा ने जताया आभार 
मनोरंजन

गुनीत मोंगा ने की सान्या मल्होत्रा की तारीफ, कटहल को मिले अवॉर्ड पर जताया आभार

Sanya Malhotra की फिल्म कटहल को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया था, इस मौके पर गुनीत मोंगा ने सान्या मल्होत्रा की तारीफ की।

अनिल सिंह

StartFragment

Sanya Malhotra On National Award: सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को यशोवर्धन मिश्रा ने निर्देशित किया था जबकि गुनीत मोंगा फिल्म की प्रोड्यूसर थी। इस फिल्म को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट हिंदी फिल्म के नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है। फिल्म को मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर गुनीत मोंगा और सान्या मल्होत्रा दोनों ने रिएक्शन दिया है। दोनों ने ही अपनी अपनी खुशी जाहिर की है और अवॉर्ड के लिए आभार जताया है। 

सान्या मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा फिल्म कटहल को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मैं बहुत खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला यह कहानी मेरे लिए बहुत खास थी। मैं गुनीत मोंगा, अचिन जैन और पूरी टीम की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना अनोखा किरदार दिया। यह फिल्म सटायर के जरिए समाज की सच्चाई को दिखाती है। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया। नेशनल अवॉर्ड तो मुझे सार्थक सिनेमा चुनने के लिए इंस्पायर करता है। मैं तहे दिल से सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। 

गुनीत मोंगा ने जताया आभार 

गुनीत मोंगा ने भी फिल्म को मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि यह हर उस आवाज की जीत है, जो सुनी जानी चाहिए। इस सम्मान के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमारे डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा और लेखक अशोक मिश्रा का जिन्होंने एक ऐसी कहानी बनाई जो बेहद मानवीय थी। बालाजी टेलीफिल्म की हमारी प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर का भी बहुत-बहुत शुक्रिया। सान्या मल्होत्रा के बारे में क्या कहें, उन्होंने महिमा के रोल में जान फूंक दी थी। सबको बहुत-बहुत शुक्रिया। 

शाहरुख और विक्रांत को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की अगर बात करें तो बेस्ट एक्टर के तौर पर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को चुना गया है। दोनों को फिल्म जवान और 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। इसके अलावा बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर रानी मुखर्जी का नाम सामने आया है जिन्हें यह अवॉर्ड फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए दिया जाएगा। वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म के तौर पर कटहल का चुना जाना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत