गुलशन ग्रोवर (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: कभी बर्तन धोने का पाउडर बेचते थे गुलशन ग्रोवर, ऐसे बने बॉलीवुड के ‘बैड मैन’

Gulshan Grover Birthday: गुलशन ग्रोवर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली में जन्मे गुलशन का बचपन संघर्षों से भरा रहा। पढ़ाई के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बर्तन और कपड़े धोने का पाउडर बेचा।

सोनाली झा

Gulshan Grover Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा में खलनायकों की बात हो और उसमें गुलशन ग्रोवर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर को दिल्ली में हुआ था। गुलशन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुलशन ने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर विलेन के तौर पर होती है और यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री में ‘बैड मैन’ कहा जाता है।

गुलशन ग्रोवर का बचपन काफी कठिनाइयों से गुजरा। पढ़ाई के दौरान उन्हें कई बार फीस भरने के लिए घर-घर सामान बेचना पड़ा। गुलशन ग्रोवर की बायोग्राफी बैड मैन में जिक्र है कि वे अपने स्कूल बैग में कपड़े डालकर निकलते और घर-घर जाकर बर्तन और कपड़े धोने का पाउडर बेचा करते थे। यही गुलशन ग्रोवर की मेहनत और लगन थी जिसने उन्हें संघर्षों से निकालकर फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना दिया।

गुलशन ग्रोवर का एक्टिंग सफर

दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद गुलशन ग्रोवर मुंबई पहुंचे और एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। यहीं उनकी दोस्ती अनिल कपूर से हुई। साल 1980 में गुलशन ग्रोवर ने फिल्म हम पांच से बॉलीवुड डेब्यू किया। धीरे-धीरे उनकी पहचान फिल्मों में नेगेटिव किरदारों से बनने लगी। गुलशन ग्रोवर ने राम लखन, सौदागर, मोहरा, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, लज्जा, एजेंट विनोद जैसी सुपरहिट फिल्मों में खलनायक के तौर पर काम किया। फिल्म आई एम कलाम में गुलशन ग्रोवर की परफॉर्मेंस को इतना सराहा गया कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया।

गुलशन ग्रोवर की पर्सनल लाइफ

गुलशन ग्रोवर की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही। गुलशन ग्रोवर ने दो शादियां कीं लेकिन दोनों ही टूट गईं। पहली शादी साल 1998 में फिलोमिना से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा संजय ग्रोवर है। यह शादी 2001 में टूट गई। दूसरी शादी 2003 में कशिश से की, लेकिन यह रिश्ता भी एक साल में ही खत्म हो गया। आज गुलशन ग्रोवर इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। कभी घर-घर जाकर पाउडर बेचने वाला यह लड़का आज बॉलीवुड का ‘बैड मैन’ बनकर लाखों लोगों की प्रेरणा है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO