धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे गुड्डू धनोआ 
मनोरंजन

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे गुड्डू धनोआ, बोले- अब पहले से बहुत बेहतर हैं धरम पाजी

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। धर्मेंद्र के कजिन गुड्डू धनोआ उनसे मिलने पहुंचे।

सोनाली झा

Guddu Dhanoa visits Dharmendra home: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई दिनों से चल रहे इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है और उनका आगे का इलाज घर पर ही जारी रहेगा।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिल्म निर्देशक और निर्माता गुड्डू धनोआ, जो धर्मेंद्र के कजिन हैं, एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे। बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र अब पहले से बहुत बेहतर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हालांकि जब उनसे इलाज से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

धर्मेंद्र के घर पर तैनात हैं मेडिकल टीम

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र के घर पर ही मेडिकल टीम तैनात की गई है ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को भी उनके घर आते-जाते देखा गया है। आज सुबह अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी और डॉ. राजीव शर्मा ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि धर्मेंद्र को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी तबीयत अब स्थिर है और वे घर पर ही अपना इलाज जारी रखेंगे। उनके घर पर मेडिकल सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई गई हैं।

धर्मेंद्र की एक झलक पाने के लिए फैंस कर रहे हैं इंतजार

डॉ. राजीव शर्मा ने मीडिया और जनता से अपील की कि धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर अफवाहें न फैलाएं और परिवार की निजता का सम्मान करें। वहीं दूसरी ओर, धर्मेंद्र के परिवार के सभी सदस्य इस वक्त उनके साथ मौजूद हैं। जैसे ही एक्टर के डिस्चार्ज होने की खबर सामने आई, उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लग गई। लोग अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात कर सकते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज