Dharmendra Health News Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, पिता को लेकर घर पहुंचे बॉबी देओल

Bobby Deol take Dharmendra to home: धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई दिनों तक इलाज के बाद उन्हें मंगलवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।
Dharmendra Discharged From Hospital Dharmendra Health News Update
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र
Updated on

Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हाल ही में उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन अब खुद डॉक्टरों और परिवार ने साफ किया है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है और अब वे घर पर इलाज जारी रखेंगे।

बुधवार सुबह धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लेकर पहुंचे। इस दौरान मीडिया और फैंस की भीड़ अस्पताल के बाहर देखी गई। एंबुलेंस से धर्मेंद्र को घर पहुंचाने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अस्पताल के डॉक्टर ने दिन अपडेट

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे समय से मेरे पास चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि उनका इलाज घर पर जारी रहेगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही चिकित्सा देखरेख में रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था।

सनी देओल की टीम ने कही ये बात

सनी देओल की टीम ने बताया कि धर्मेंद्र जी की हालत में सुधार हो रहा है और ट्रीटमेंट का असर दिख रहा है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वहीं, मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैल गई थी, जिससे उनके फैंस और परिवार बेहद परेशान हो गए थे। इस पर पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

हेमा मालिनी ने लगाई क्लास

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो हो रहा है वह अस्वीकार्य है। कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। फिलहाल धर्मेंद्र अपने घर पर आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फैंस और बॉलीवुड जगत उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com