ग्रेटर कलेश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

OTT पर इस फिल्म ने मचाया धमाल, फैमिली ड्रामा में छिपे रिश्तों के राज, जानें कहां है उपलब्ध

Family Drama Movie: हाल ही में जहां थिएटर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, तो वहीं फैमिली ड्रामा ‘ग्रेटर कलेश’ भी ओटीटी पर रिलीज हुई और ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

स्नेहा मौर्या

Trending Movie On Ott: दिवाली के मौके पर जहां सिनेमाघरों में बड़े सितारों की फिल्में छाई रहीं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी एक से बढ़कर एक कहानियां दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है ‘ग्रेटर कलेश’, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है। सिर्फ 52 मिनट की इस फिल्म ने अपनी सादगी भरी कहानी और शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी को भावुक कर दिया है।

दरअसल, फिल्म की लीड भूमिका में एहसास चन्ना हैं, जो अपने चुलबुले अंदाज और नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। ‘ग्रेटर कलेश’ की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की रहने वाली है और बेंगलुरू में नौकरी करती है। दीवाली की छुट्टियों में वह अपने घर लौटती है ताकि परिवार के साथ त्योहार मना सके।

 ‘ग्रेटर कलेश’ की कहानी

लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचती है, उसे एहसास होता है कि उसके परिवार में सब कुछ उतना खुशहाल नहीं है जितना उसने सोचा था। रिश्तों के पीछे छिपे तनाव, अनकही बातें और पुराने जख्म धीरे-धीरे खुलते हैं। कहानी आगे बढ़ते हुए यह दिखाती है कि कैसे हर परिवार के पीछे एक ‘ग्रेटर कलेश’ यानी अंदरूनी उथल-पुथल छिपी होती है, जिसे अक्सर लोग दुनिया से छुपाते हैं।

आपको बता दें, फिल्म का निर्देशन बेहद संवेदनशील तरीके से किया गया है। संवाद सटीक हैं और हर सीन आपको जोड़कर रखता है। एहसास चन्ना ने अपने किरदार में मासूमियत और भावनाओं का ऐसा मेल दिखाया है कि दर्शक खुद को कहानी का हिस्सा महसूस करने लगते हैं।

आईएमडीबी पर फिल्म को मिली इतनी रेटिंग

इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी काबिले तारीफ है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो कम समय में गहरी कहानी और रियलिस्टिक फैमिली ड्रामा देखना चाहते हैं। साथ ही आईएमडीबी पर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’ को 5/10 की रेटिंग मिली है, जो दर्शाती है कि फिल्म को मिश्रित लेकिन मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल अगर आपने अभी तक एहसास चन्ना की ‘ग्रेटर कलेश’ नहीं देखी है, तो इसे वीकेंड पर जरूर देखें। हालांकि, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की के महत्व पर एक खूबसूरत संदेश देती है।

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही