ग्रैमी विजेता गीतकार ब्रेट जेम्स का विमान दुर्घटना में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर 
मनोरंजन

Brett James: ब्रेट जेम्स का प्लेन क्रैश में हुआ निधन, ग्रैमी विजेता गीतकार की मौत से शोक में लोग

Plane Accident: ग्रैमी विजेता गीतकार ब्रेट जेम्स का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। दुनियाभर के संगीत जगत में उनके मौत की खबर की वजह से शोक की लहर दौड़ गई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Brett James Plane Accident: प्रसिद्ध गीतकार और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्रेट जेम्स का निधन विमान दुर्घटना में हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके थे।  

ब्रेट जेम्स ने कई लोकप्रिय गाने लिखे। उनका जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएं और योगदान संगीत की दुनिया में लंबे समय तक याद किए जाएंगे। यह दुखद हादसा 18 सितंबर को नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेट जेम्स जिस विमान में सफर कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस विमान में तीन लोग सवार थे और अफसोस की बात यह है कि हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी।

प्रतिभाशाली गीतकार थे ब्रेट 

ब्रेट जेम्स को कई पुरस्कार और सम्मान मिले थे। वे न सिर्फ एक प्रतिभाशाली गीतकार थे, बल्कि दूसरों को भी प्रोत्साहित करने में वह सबसे आगे थे। कंट्री सिंगर जस्टिन एडम्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि ब्रेट ने उनके करियर की शुरुआत में जो मदद की, वह कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने ब्रेट की दयालुता और प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि उनका जाना संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

महान शख्सियत का निधन

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''एक महान शख्सियत का निधन। ब्रेट न सिर्फ प्रतिभाशाली थे, बल्कि बेहद दयालु इंसान भी थे। उन्होंने मेरे करियर की शुरुआत में हमेशा हौसला बढ़ाया। उनका यह सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता।''कई अन्य कलाकार और फैंस भी अपने भावनात्मक संदेश साझा कर रहे हैं।

ब्रेट के गाने 

ब्रेट जेम्स के गीतों ने कंट्री म्यूजिक की पहचान को और मजबूत किया। 'जीसस, टेक द व्हील,' 'ब्लैस्ड,' 'वेन द सन गोज डाउन,' 'द ट्रूथ,' और 'काऊ बॉय' जैसे हिट गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें से 27 गाने चार्टबस्टर रहे। ब्रेट जेम्स एक प्रसिद्ध गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता हैं जिन्होंने अपने काम से देश संगीत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके गीत अक्सर भावनात्मक और दिल को छूने वाले होते हैं और लोगों को अपने जीवन से जोड़ते हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज