गीतकार प्रसून जोशी का 52वां जन्मदिन आज, बचपन से ही था कवि बनने का सपना...

Happy Birthday Prasoon Joshi
Photo - Facebook
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर लेखक, गीतकार और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) के अध्यक्ष प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 16 सितंबर,1971 को अल्मोड़ा (Almora), उत्तराखंड (Uttarakhand) में हुआ था। प्रसून जोशी ने कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने लिखे हैं। प्रसून जोशी बचपन से एक कवि बनना चाहते थे। उनका झुकाव आर्ट्स और कल्चर की तरफ भी रहा है।

उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही अपनी पहली किताब ‘मैं और वो’ लिखा है। प्रसून जोशी ने बीएससी करने के बाद फिजिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की पढ़ाई खत्म करने के बाद प्रसून जोशी ने दिल्ली की विज्ञान कंपनी O&M (Ogilvy & Mather) में करीब 10 सालों तक काम किया। जिसके बाद वो अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी ‘मैकऐन इरिक्सन’(McCann-Erickson) में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष काम किया।

प्रसून जोशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लज्जा’ (Lajja) से किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के गाने लिखे। जिसमें ‘रंग दे बसंती’, ‘तारे जमीन पर’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘हम तुम’ शामिल है। प्रसून जोशी ने फिल्मों के गानों के अलावा स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं। जिसमें ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘दिल्ली 6’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

उन्होंने फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से डायलॉग राइटिंग की शुरुआत की थी। प्रसून जोशी को पद्मश्री पुरस्कार के अलावा कई अन्य अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। जिसमें नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड भी शामिल है। प्रसून जोशी की पत्नी का नाम अपर्णा है। दोनों एक बेटी ऐशन्या जोशी के पैरेंट्स हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com