जस्टिन बीबर और लेडी गागा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ग्रैमी 2026 में जस्टिन बीबर की दमदार वापसी, चार साल बाद स्टेज पर मचाया तहलका, लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी

Grammy Awards 2026: जस्टिन बीबर ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में चार साल बाद कमबैक किया, जबकि लेडी गागा ने 15वां ग्रैमी जीतकर इतिहास रच दिया। बिली एलिश और बैड बनी ने इस समारोह को यादगार बना दिया।

सोनाली झा

Justin Bieber Grammy Performance: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन इस साल संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बनता नजर आ रहा है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी के मंच पर इस बार ग्लैमर, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का जबरदस्त संगम देखने को मिला। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आए और अपने चुटीले अंदाज से समारोह को बांधे रखा।

इस साल के ग्रैमी की सबसे बड़ी झलक रही जस्टिन बीबर की चार साल बाद स्टेज पर वापसी। बीबर जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि वह शर्टलेस अंदाज में नजर आए और उनकी परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लंबे समय बाद बीबर को लाइव परफॉर्म करते देख फैंस काफी इमोशनल हो गए।

बिली एलिश ने साबित की काबिलियत

अवॉर्ड्स की बात करें तो बिली एलिश ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। उनके गाने ‘वाइल्डफ्लॉवर’ को सॉन्ग ऑफ द ईयर चुना गया। यह बिली एलिश के करियर का 10वां ग्रैमी अवॉर्ड है, जिससे उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ और साबित कर दी। इस बार ग्रैमी में एक ऐतिहासिक पल भी देखने को मिला, जब 14वें दलाई लामा को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान उनके एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए दिया गया।

बैड बनी का भावुक भाषण

वहीं, लोला यंग ने अपने गाने ‘मेसी’ के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अपने नाम किया। जेली रोल को एल्बम ‘ब्यूटीफुली ब्रोकन’ के लिए बेस्ट कंटेंपरेरी कंट्री एल्बम का अवॉर्ड मिला। समारोह में बैड बनी का भावुक भाषण भी चर्चा में रहा। ग्रैमी जीतने के बाद उन्होंने कहा कि हम जानवर या एलियन नहीं हैं, हम इंसान हैं और अमेरिकन हैं। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ प्यार है। उनके इस मैसेज पर पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी।

लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी अवॉर्ड

वहीं, लेडी गागा ने इस साल अपना 15वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें एल्बम ‘मायहम’ के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का ग्रैमी मिला। रेड कारपेट पर भी लेडी गागा फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। कुल मिलाकर, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 शानदार परफॉर्मेंस, रिकॉर्ड तोड़ जीत और भावुक पलों के साथ संगीत इतिहास में एक यादगार अध्याय बनता दिख रहा है।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम