बियांका सेंसरी ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के मंच पर पारदर्शी ऑउटफिट से मचाया बवाल 
मनोरंजन

ग्रैमी अवॉर्ड से ज्यादा बियांका सेंसरी की हो रही है चर्चा, पारदर्शी कपड़े की वजह से पुलिस ने किया बाहर

ग्रैमी अवार्ड 2025 इस समय सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन उससे भी ज्यादा सुर्खियों में बियांका सेंसरी हैं। जो अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ रेड कार्पेट पर पारदर्शी आउटफिट में पहुंची थी।

अनिल सिंह

Bianca Censori: कान्ये वेस्ट अपनी पत्नी बियांका सेंसरी के साथ ग्रैमी अवार्ड के मंच पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें इवेंट से बाहर खदेड़ दिया कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  उनकी पत्नी प्रियंका सेंसरी ने पारदर्शी कपड़े पहने हुए थे, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कपड़ा पहना ही नहीं है। अचानक से देखने पर वह नग्न अवस्था में नजर आ रही थी। उनके इसी कॉस्ट्यूम के चलते उन्हें पुलिस ने इवेंट में हिस्सा नहीं लेने दिया और दोनों को इवेंट से बाहर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार यह बताया गया है कि बियनका सेंसरी अपने एक एल्बम के दौरान धारण किए गए किरदार के लुक को अपनाया था। वल्चरस वन एल्बम कर पर बियांका सेंसरी को केवल थाई से ऊंचे जूते के पीछे एक छोटे से कपड़े में पीछे की ओर खड़ा दिखाया गया था। लेकिन उन्हें इवेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इनको लेकर लोगों में राय बंटी हुई है। कुछ बियांका सेंसरी के हरकत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है।

कान्ये वेस्ट और बियांका 2002 में शादी के बंधन में बंधे थे। ग्रैमी अवार्ड की अगर बात की जाए तो अवार्ड के विनर की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। भारतीय अमेरिकी सिंगर और एंटरप्रेन्योर चंद्रिका टंडन को उनके एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज एंबिएंट या सेंट एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड मिला है। चंद्रिका टंडन की ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद खूब तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं ग्रैमी 2025 में अवार्ड जीतने वालों की लिस्ट में बियोंस से लेकर लेडी गागा तक का नाम शामिल है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें